• Tue. Jun 30th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


 

वजीरगंज गोंडा ब्यूरो रिपोर्ट                                       माह के प्रथम शनिवार को स्थानीय थाना वजीरगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का शुभारंभ तहसील तरबगंज से आए तहसीलदार जयप्रकाश सिंह एवं प्रभारी थाना निरीक्षक अभय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उक्त प्राप्त है प्रार्थना पत्रों में 10 राजस्व विभाग के एवं तीन पुलिस विभाग के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिसमें एक पुलिस और दो राजस्व के मामले शामिल थे। राजस्व टीम एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं इसी क्रम में प्राप्त प्रार्थना पत्र में 10 प्रार्थना पत्रों को संबंध राजस्व लेखपाल एवं कानूनगो को तुरंत निस्तारण के लिए तहसीलदार ने निर्देश देते हुए तुरंत निस्तारण करने के लिए की बात कही। वहीं इसी क्रम में लगभग क्षेत्र के सभी लेखपाल और कानूनगो मौजूद रहे। मझारा की लेखपाल अनुपस्थिति रही। सबसे मजे की बात तो यह है पत्नी लेखपाल है और लेखपाली कर रहे हैं पति जिस पर तहसीलदार, उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी जिस पर किसी का अंकुश नहीं लगा है वही मझारा ग्राम सभा के निवासियों को न्याय न मिलने के कारण दर-दर भटकने को मजबूर है। जिसमें प्रमुख रूप से क्षेत्रीय ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य सीनियर सब इंस्पेक्टर विश्वास चतुर्वेदी, सब इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार, सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार दो दर्जन से अधिक फरियादी उपस्थित रहे।

 


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!