• Tue. Jun 30th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

पुलिस अधीक्षक गोंडा ने अवैध अतिक्रमण,ई-रिक्शा वेरीफिकेशन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया और पैदल मार्च करके सभी थाना प्रभारी और थाना अध्यक्षों को दिया सख्त दिशा निर्देशित

ByPradeepkumargupta

Mar 23, 2025


अरविंद कुमार गुप्ता/ विजय बिहारी विश्वकर्मा                  गोण्डा कार्यालय ब्यूरो रिपोर्ट                                       पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा को0नगर में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी, अवैध अतिक्रमण , यातायात व्यवस्था, ई-रिक्शा वेरिफिकेशन व संचालन से सम्बन्धित मार्गों का निर्धारण आदि प्रमुख्य पहलुओं पर समीक्षा कर निराकरण करने हेतु सुझाव लेकर, ठोस कार्ययोजना व उसके क्रियान्वयन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा को0नगर में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अवैध अतिक्रमण तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के संबंध में गोष्ठी की गयी । उपस्थित उच्चाधिकारियों से अवैध अतिक्रमण , टैक्सी/बस स्टैण्ड, यातायात व्यवस्था, ई-रिक्शा संचालन सम्बन्धित मार्गों का निर्धारण, ठेलो/अतिक्रमण आदि प्रमुख्य पहलुओं पर समीक्षा कर निराकरण करने हेतु सुझाव लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त विभाग से आए वरिष्ठ अधिकारीगण से विचार विमर्श के उपरान्त निर्देशित किया गया कि सभी सवारी वाहन परमिट व आवश्यक दस्तावेजो (रजिस्ट्रेशन, डी0एल0, इंस्योरेंश) के साथ मानक के अनुरूप चलनी चाहिए । ई-रिक्शा के मार्गो का निर्धारण के लिए चालको के साथ मीटिंग कर लिया जाये तथा एक निश्चित प्रारूप तैयार कर सभी वाहन चालको से फार्म भरवाकर उनका पुलिस वेरिफिकेशन करा लिया जाए । एक रूट सर्वे कर ई-रिक्शा से शहर के कस्बे/चौराहों पर लगने वाले जाम के प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि ई-रिक्शा का संचालन किस मार्ग से करना है किस मार्ग से नही करना है । ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों के बारे में अवगत/जागरूक किया जाए । जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे । इसके बावजूद नियमों का उल्घन करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर चालान/सीज की कारवाही की जाए ।इसी प्रकार को0नगर क्षेत्र के अन्तर्गत गुरूनानक चौक, गुड्डूमल्ल चौराहा व जिला अस्पताल के आस पास ठेला लगाने वालों के साथ मीटिंग कर उन्हे अवगत करा दिया जाए कि अपना ठेला निर्धारित स्थान पर ही लगाये। जिससे शहर में जाम की समस्या उत्पन्न न होने पाये । इन सभी से संवाद करके सख्त हिदायत दे दी जाए की यदि आप द्वारा निर्धारित स्थान पर ठेला नही लगाते है तो नियम के उल्लघन के सम्बंध में नोटिस दिया जायेगा तथा नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । गुरूनानक चौक से जिला अस्पताल तक कोई भी एम्बुलेंश किसी भी दशा जाम में नही फसना चाहिए ।सभी चिन्हित प्रमुख चौराहों पर 50 मीटर से पहले किसी भी सवारी वाहन को नहीं खड़े होने दिया जाएगा । बस/टैक्सी स्टैण्ड के संचालन में किसी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत न प्राप्त हो यदि इस प्रकार की कोई शिकायत आती है तो जांच करा कर उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएंगी।मीटिंग के उपरांत सभी अधिकारियों द्वारा गुरुनानक चौक से महिला अस्पताल तक स्थलीय निरीक्षण किया गया और सभी स्थानीय दुकानदारों व स्थानीय वेंडर्स से अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के संबंध में वार्ता की गई ।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी  आलोक कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय, सिटी मजिस्ट्रेट , क्षेत्राधिकारी नगर , EO नगर पालिका , आरटीओ , TSI आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!