• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य सेअरगा के नाम से अमेजॉन, के माध्यम से उनके द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के सामानों के बिक्री के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन की व्यवस्था उपलब्ध कराई

ByPradeepkumargupta

Apr 3, 2025


 प्रदीप कुमार गुप्ता                                               वजीरगंज गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट ।                                      विगत माह पूर्व पार्वती अरगा पक्षी  विहार वजीरगंज क्षेत्र अंतर्गत कार्यक्रम में आए उत्तर प्रदेश शासन के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने  ब्राण्ड अरगा के तहत स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विपणन के प्रसार को देखते हुए रिलायंस स्मार्ट बाजार एवं आईटीसी चौपाल सागर के अतिरिक्त उत्पादों को डिजिटल प्लेटफार्म पर विपणन की आवश्यकता महसूस की गई। आवश्यकता को देखते हुए 2 फरवरी 2025 को वर्ल्ड वेटलैंड्स डे अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व राज्य मंत्री वन, पर्यावरण जलवायु परिवर्तन व विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की उपस्थिति में उत्पादों की डिजिटल मार्केटिंग हेतु अमेजन इण्डिया से सहेली Initiative कार्यक्रम के अन्तर्गत MO किया गया। अमेजन इण्डिया के माध्यम से ब्राण्ड अरगा के उत्पादों की मांग देश के हर कोने से होने लगी। जिससे 5 फरवरी 2025 को ब्राण्ड अरगा के तहत स्वयं सहायता समूहों का पहला आर्डर भी डिलीवर किया गया। और अब तक समूह द्वारा उत्पाद जैसे आटा, विभिन्न प्रकार के अचार, आंवला जूस सहित देश के विभिन्न शहर, प्रदेशों जैसे, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, लखनऊ सहित अन्य शहरों में ऑनलाइन मार्केटिंग की जा रही है। वो दिन दूर नही जब गोण्डा के समूहों द्वारा उत्पादित उत्पाद पूरे देश में मार्केटिंग के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करेंगे। नवरात्र के पर्व पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा, मूंगफली जैसे उत्पाद रिलायंस मार्ट के काउंटर से बिक्री किए जा रहे हैं।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!