• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी सिपारसी पत्र देने पर पत्रकार को इलाज के लिए किया गया लखनऊ रेफर,भ्रष्टाचार में डूबा स्वास्थ्य विभाग खुलेआम चल रहे हैं अपना अपना नर्सिंग होम

ByPradeepkumargupta

Apr 18, 2025


प्रदीप कुमार गुप्ता                                                Ashcharya chakit live TV news                    देवीपाटन मंडल गोंडा ब्यूरो रिपोर्ट                                                       गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा को  सिफारिशी पत्र पहुंचते ही जिला अस्पताल हड्डी विशेषज्ञ ने पत्रकार को लखनऊ किया रिफर गोंडा पिछले शनिवार को काशीराम कॉलोनी निवासी पत्रकार इकबाल हुसैन को जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड के बेड नंबर आठ पर हड्डी विशेषज्ञ अतुल सिंह द्वारा भर्ती करके मंगलवार को ऑपरेशन करने की बात कही थी। इस बीच ऑपरेशन से पहले कई बोतल खून भी चढ़वाई। इकबाल हुसैन का इलाज जारी था और मंगलवार को ऑपरेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली थी, इस बीच मंगलवार को इकबाल हुसैन के पुत्र जिला अधिकारी से मिलकर नि:शुल्क ऑपरेशन अस्पताल से ब्लडऔर निशुल्क दवाएं एवं जो अस्पताल में दवा ना हो उसको लोकल परचेज कर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। इस अनुरोध पर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल को पत्र लिखकर सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की थी। लेकिन जिलाधिकारी का पत्र अस्पताल में पहुंचने पर हड्डी विशेषज्ञ अतुल सिंह का मूड चेंज हो गया और उन्होंने पत्रकार को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। मरता क्या नहीं करता पत्रकार के परिजनों द्वारा जिला अस्पताल से उसे एक नर्सिंग होम में ले जाकर भारती कराया है। बताते चलें इकबाल हुसैन के कूल्हे की हड्डी टूट गई थी जिसको लेकर वह ऑपरेशन करना चाहता था लेकिन प्राइवेट में ऑपरेशन करने के लिए उसके पास उतना पैसा नहीं था।तो उसके द्वारा उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष कैलाश वर्मा से संपर्क किया कैलाश नाथ वर्मा ने एक कवरिंग पत्र लगाते हुए जिला अधिकारी से सहयोग करने की अपेक्षा की थी। हड्डी विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह का जिला अस्पताल के सामने चल रहा नर्सिंग होम जिला अस्पताल में कार्यरत अधिकांश चिकित्सक खुलेआम प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं, कुछ ने तो अपने नर्सिंग होम बनवा लिए हैं कुछ दूसरे के नाम के नर्सिंग होम में पूरा समय देते हैं। अस्पताल में आने वाले मरीज को यह चिकित्सक देखने के बाद स्वयं अपने डिस्पेंसरी नर्सिंग होम में बुलाते हैं जहां जमकर वसूली करते हैं। यही नहीं अस्पताल में दर्जनों की संख्या में दलाल है। जो प्रत्येक डॉक्टर के आगे पीछे या उनके साथ लगे रहते हैं,और मरीजों को बहला फुसलाकर कर संबंधित डॉक्टर के डिस्पेंसरी और नर्सिंग होम में ले जाकर उसका दोहन करते है।

 


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। चारों तहसीलों द्वारा प्रेषित मांग पत्रों को संलग्न करते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
error: Content is protected !!