• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


अशोक कुमार गुप्ता /अरविंद कुमार गुप्ता                    देवीपाटन मंडल ब्यूरो कार्यालय गोंडा                                                                                                              गोण्डा उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य सत्य या समाधान की खोज करना और सशक्त समाज का निर्माण करना है‌।‌ आयुक्त ने पत्रकारों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाचार लेखन से पहले संबंधित अधिकारियों से संवाद करते हुए उनके पक्ष की जानकारी करना स्वस्थ परंपरा है। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन की जनपदीय इकाई की तरफ से गांधी पार्क स्थित टाउन हाल में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में पत्रकारिता की चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देवी पाटन मंडल आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, अपर आयुक्त कमलेश चंद्र बाजपेई व जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज के प्रबंधक व जिले के वरिष्ठ पत्रकार रहे एसपी मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता जन पक्षधर होनी चाहिए। अपर आयुक्त कमलेश चंद्र वाजपेयी ने हिंदी की समृद्धता में कमी या गिरावट पर चिंता जतायी और कहा कि भारत में चल रहा भाषा विवाद चिंताजनक है। इस पर पत्रकारों को ध्यान देने की जरूरत है‌। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के कविता की पंक्तियां आदमी वही है जो परिस्थितियों से लड़े, एक सपना टूटे तो दूसरा गढ़े उद्धृत करते हुए पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार को चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है। यदि चौथा स्तंभ कमजोर पड़ गया तो देश की व्यवस्था चरमरा जाएगी। ऐसे में पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी से निर्वहन करना चाहिए। क्योंकि समाज को कलमकारों पर पूरा भरोसा रहता है। आज भी अखबारों में जो बात छपती है। जनता उसे सत्य मानती है। ऐसे में हमें उनके भरोसे पर कायम रहना होगा। संगोष्ठी को वरिष्ठ पत्रकार विजय बहादुर तिवारी, टीपी सिंह, अंचल श्रीवास्तव व संगठन के अध्यक्ष कैलाशनाथ वर्मा महामंत्री महेंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया। संगठन कि तरफ से आयुक्त ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार ,टीपी सिंह,एसपी मिश्रा,उमानाथ,तिवारी,अरुण त्रिपाठी,अखिलेश शुक्ला,हनीफ सिद्दीकी, एसपी तिवारी,महादेव सागर,पंकज सिन्हा,कृष्णा शर्मा,अशफाक अहमद,राहुल तिवारी,उमेश मिश्रा,आर सी पांडे,रघुनाथ पांडे,प्रमोद शर्मा,सुधांशु गुप्ता आदि दर्जनों पत्रकारों को स्वर्गीय डाक्टर के विक्रम राव अवार्ड से आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया और मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को रुद्राक्ष का वृक्ष एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सरदार राजेन्द्र सिंह जिंदर, अशोक कुमार गुप्ता, जििला मंत्रीपंश्याम त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, जिला मंत्री रविंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष तरबगंजजटाशंकर सिंह,अशोक सिंह,विजय शुक्ला, सतपाल सचदेवा सहित जनपद के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

 


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!