प्रदीप कुमार गुप्ता एडिटर इन चीफ
लखनऊ ब्यूरो कार्यालय खास रिपोर्ट……….।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र० द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा10) एवं इण्टरमीडिएट 12 कक्षा बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएँ एक साथ दिनांक से 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी।तिथिवार एवं विषयवार विस्तृत कार्यक्रम संलग्न है।
दिनांक5/11/2025 सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी पृ०सं०ः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद समन्वय / 151-5 एवं निजी सचिव, अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-7, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ।महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ।शिक्षा निदेशक एवं सभापति, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र० लखनऊ।मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, समस्त मण्डल, उत्तर प्रदेश।अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज एवं गोरखपुर को इस
निर्देश के साथ प्रेषित है, कि अपने परिक्षेत्र के जनपदों के जिला मे परीक्षा कार्यक्रम का अपने स्तर से व्यापक प्रचार प्रसार कराना
सुनिश्चित करें। उत्तर प्रदेश के सभी जनपद कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, को इस निर्देश के साथ प्रेषित है कि उपर्युक्त परीक्षा कार्यकम का अपने स्तर से एवं प्रधानाचार्यो के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करे,
