• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

मिशन शक्ति केन्द्र महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा का सशक्त माध्यम है। यह केन्द्र शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण, पीड़ित-अनुकूल माहौल और संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। विनीत कुमार जायसवाल ने निर्देशित किया

ByPradeepkumargupta

Nov 29, 2025


अशोक कुमार गुप्ता/ अरविंद कुमार गुप्ता                           देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                       ब्यूरो प्रभारी की खास रिपोर्ट                                        पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत कुमार जायसवाल द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला थाना गोण्डा में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया,  मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत कुमार जायसवाल द्वारा महिला थाना गोण्डा में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के जीर्णोद्धार कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। नव-सुव्यवस्थित मिशन शक्ति केन्द्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। केन्द्र में कम्प्यूटर सिस्टम, आरामदायक बैठने की व्यवस्था है तथा केन्द्र में प्रशिक्षित महिला कर्मी परामर्श एवं सहायता हेतु नियुक्त किया गया है, ताकि पीड़ित महिलाओं को कानूनी परामर्श,मनोसामाजिक सहायता एवं आवश्यक मार्गदर्शन सहज रूप से प्राप्त हो सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा केन्द्र में रखे गए मिशन शक्ति रजिस्टर का अवलोकन कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई, तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि “मिशन शक्ति केन्द्र महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा का सशक्त माध्यम है। यह केन्द्र शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण, पीड़ित-अनुकूल माहौल और संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। विनीत कुमार जायसवाल  ने निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित प्रत्येक मामले में सहानुभूति, तत्परता एवं संवेदनशीलता को प्राथमिकता दें।शिकायतों का समुचित रिकॉर्ड संधारित कर सभी प्रकरणों में पूर्ण गोपनीयता सुनिश्चित करें। केन्द्र पर आने वाली प्रत्येक पीड़िता को आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता हो।मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा जागरुकता और समाज में सम्मानजनक वातावरण निर्माण की दिशा में पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम के अन्त में पुलिस अधीक्षक  विनीत कुमार जायसवाल व अन्य अधिकारियों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महोदय ने कहा कि हरित परिसर सुरक्षित समाज की पहचान है। अधिकारियों व कर्मचारियों को अधिकाधिक पौधे लगाने व उनके संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। वृक्षारोपण के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण, हरित वातावरण और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। साथ ही सभी उपस्थितजनों से पौधों को नियमित रूप से सींचने, संरक्षित रखने एवं पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन सुश्री शिल्पा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!