• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

लखनऊ से आई टीम 112 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चियों को श्री दयानंद आर्य वैदिक इण्टर कालेज वजीरगंज गोण्डा में बालिकाओं एवं महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ चलाई जा रही , मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी,

ByPradeepkumargupta

Dec 23, 2025


          प्रदीप कुमार गुप्ता /अरविंद कुमार गुप्ता                                                देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                                  वजीरगंज ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट            मिशन शक्ति अभियान 5.0 मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा आज दिनांक 23-12-2025 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तथा पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा

विनीत जायसवाल के निर्देशन में  अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकार महोदय डा0 उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध,                   एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे, मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति / एंटीरोमियो टीम थाना                       वजीरगंज द्वारा श्री दयानंद आर्य वैदिक इण्टर कालेज वजीरगंज गोण्डा में बालिकाओं एवं महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए, मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी, गई तथा

महिलाओं/बच्चियों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे ” मिशन शक्ति केंद्र ” के बारे में बताया गया तथा फीडबैक भी लिया गया स्कूल की शिकायत पेटिका को भी चेक किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी

आपातकालीन सेवा-112, वीमेन पॉवर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया तथा गुड टच व बैड टच के बारे में बताया समझाया               गया तथा पैम्पल्ट्स वितरित किए गए और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई।           थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा मिशन शक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव, आरक्षी दीपक यादव, आरक्षी मनीष कश्यप, महिला आरक्षी सरिता लोगों ने जागरूकता का कार्य किया।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!