• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि0) की बैठक संम्पन, पत्रकार हितों पर हुई चर्चा

ByPradeepkumargupta

Sep 18, 2024


गोण्डा। सोमवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि0) की जनपद इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक सिंचाई डाक बंगला में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय व संचालन मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने की। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि संगठन का उद्देश स्पष्ट है। किसी भी पत्रकार साथी के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पत्रकारों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद(रजि0) हमेशा मजबूती के साथ लड़ती रही है। विविध सलाहकार अतुल श्रीवास्तव ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना हर सदस्य का दायित्व है। उन्होंने आगाह भी किया कि निष्क्रिय लोगों को संगठन में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी निष्पक्ष, निर्भीक होकर बेबाकी से खबरों का संकलन करें। इसके साथ ही उन्होंने तथ्यात्मक समाचारों पर बल दिया। कहा कि खबरों को लेकर यदि किसी भी पत्रकार साथी के साथ अन्याय किया गया तो संगठन हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के साथ ही मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, मंडल सचिव महेश गोस्वामी, प्रदेश सचिव कुँवर राजेन्द्र सिंह, विविध सलाहकार अतुल श्रीवास्तव, करण सिंह , चंद्र प्रकाश सिंह, संजय मिश्रा सुधीर पांडे, धनंजय तिवारी, इंद्रपाल पांडे, अमर नाथ तिवारी, जगराम महंत, रवि गर्गवंशी, अशद आरिफ, निरंकार तिवारी, प्रमोद कुमार पांडेय, रवि प्रकाश मिश्रा, संतोष कोहली, अमरनाथ तिवारी, फहीम खान, कुलदीप शुक्ला, शिखा कश्यप, विजय मिश्रा आदि पत्रकार मौजूद रहे।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!