अरविंद गुप्ता/ मयंक कसौधन देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा ब्यूरो प्रभारी की खास रिपोर्ट
वजीरगंज गोंडा की तहसील तरबगंज परगना महादेवा मैं तैनात लेखपाल अंकित मौर्य को जो अपने क्षेत्र कार्य से राजस्व निरीक्षक बंधवा के साथ क्षेत्र पर गए थे तभी उनके मोबाइल पर समय लगभग 1:00 बजे मोबाइल नंबर 9473 779000 से संजय सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर निवासी खिरिया परगना महादेव तहसील तरबगंज द्वारा दूर-दूरभाष पर संपर्क किया गया वह ch41 45 की नकल प्रभावित कर व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया मेरे द्वारा उनको बताया गया कि उक्त अभिलेख नियम अनुसार कार्यालय से प्राप्त करें इस पर संजय सिंह द्वारा कहा गया कि तुम मुझे जानते नहीं हो अभद्र जाति सूचक गाली देते हुए पूर्व सांसद कैसरगंज को भी गाली देते हुए कहा जब उसकी कोई औकात नहीं है तो तुम्हारी क्या औकात है मैं तुम्हें तुम्हारी घर से उठा लूंगा और जान से मार कर फेंक दूंगा, उक्त लेखपाल अंकित मौर्य ने स्थानीय थाना वजीरगंज में प्रार्थना पत्र देते हुए ऑडियो की पेन ड्राइव स्थानीय थाने में दी है और थाना अध्यक्ष से जान माल की सुरक्षा के लिए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उक्त अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई स्थानीय थाने में लेखपाल संघ के महामंत्री दीपक त्रिपाठी हीरामणि मिश्रा सहित दो दर्जन से अधिक लेखपालों द्वारा थाना अध्यक्ष वजीरगंज को प्रार्थना पत्र दिया गया,
