• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

गोण्डा जनपद पुलिस से अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने वाले 01 रेडियो निरीक्षक, 04 उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी हुए सेवानिवृत्त पुलिस विभाग को दिये गये, योगदान की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर विदा किया गया।

ByPradeepkumargupta

Jan 1, 2026


       प्रदीप कुमार गुप्ता /अरविंद कुमार गुप्ता                         देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                      ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

         गोण्डा जनपद में 6 पुलिसकर्मी 31 दिसंबर 2025 को कार्यकाल पूरा होने पर पुलिस लाइन स्थित सभागार में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन श्रद्धा पूर्वक की गई  विदाई पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल  द्वारा शॉल व फूलमाला पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं, जनपद गोण्डा पुलिस से 01 रेडियो निरीक्षक, 04 उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए । इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल व फूल-माला पहनाकर छाता व अन्य धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर उनके द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये योगदान की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर विदा किया गया । सेवानिवृत्ति के उपरांत भी पुलिस विभाग द्वारा यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारीजन तथा अन्य पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों मे प्रमुख रूप से 01- रेडियो निरीक्षक पान कुमार,02-उ0नि0ना0पु0 अशोक कुमार त्रिपाठी,03- उ0नि0ना0पु0 यादवेन्द्र कुमार सिंह,04- म0उ0नि0ना0पु0 गायत्री मिश्रा,05- उ0नि0 ना0पु0 श्री मैनुद्दीन,06- मु0आ0ना0पु0 संजय कुमार सिंह,# ashcharychakit live TV news #UPPolice #GondaPolice #facebookviral #everyonefollowers #2026viralpost


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!