• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)गोण्डा में नववर्ष के अवसर पर बधाई कार्यक्रम के साथ फोरमैन सत्येंद्र कुमार (कार्यदेशक) के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

ByPradeepkumargupta

Jan 2, 2026


          अरविंद कुमार गुप्ता/ हरीश कुमार गुप्ता                                                 देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                                         ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                            राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोण्डा में नववर्ष बधाई कार्यक्रम एवं सेवानिवृत्त फोरमैन का सम्मान समारोह आयोजित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गोण्डा में नववर्ष के अवसर पर बधाई कार्यक्रम के साथ फोरमैन सत्येंद्र कुमार (कार्यदेशक) के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से ज्ञान, ऊर्जा एवं सकारात्मकता के संदेश के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और गरिमामय वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने सेवानिवृत्त फोरमैन सत्येंद्र कुमार के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार कार्यदेशक ने किया,इस अवसर पर राजकीय आईटीआई गोंडा के नोडल प्रधानाचार्य राम सिंह, प्रधानाचार्य कर्नलगंज, प्रभु नाथ प्रधानाचार्य तरबगंज, प्रधानाचार्य बलरामपुर, प्रधानाचार्य कार्यदेशक हनुमान प्रसाद के. यादव, रामेंद्र कुमार, सतीश कुमार, अशोक कुमार सहित समस्त राजकीय आईटीआई एवं निजी आईटीआई के पंडित दीनदयाल उपाध्याय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोण्डा हरीश गुप्ता, साधना आईटीआई गौरव कुमार, राम सिंह आईटीआई बी एन सिंह,सविता आईटीआई अरविंद कुमार श्रीवास्तव, हरिराम आईटीआई जितेंद्र कुमार प्रबंधकगण तथा कार्यशक अनुदेशकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नववर्ष की शुभकामनाओं एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ किया गया।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!