• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

गोण्डा पुलिस अधीक्षक ने देर रात चलाया तबादला एक्सप्रेस मे आधा दर्जन दरोगा के साथ एक उप निरीक्षक का तबादला कर दिया है।वजीरगंज के अतिरिक्त निरीक्षक राधेश्याम यादव को अतिरिक्त निरीक्षक कौड़िया के पद पर तैनात किया गया है। इसी क्रम में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव चौकी इंचार्ज विपुल कुमार पाण्डेय को वजीरगंज थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

ByPradeepkumargupta

Jan 9, 2026


अशोक कुमार गुप्ता /अरविंद कुमार गुप्ता                           देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                             ब्यूरो प्रमुख खास रिपोर्ट                                                           गोण्डा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने देर रात चलाया तबादला एक्सप्रेस मे आधा दर्जन दरोगा के साथ एक उप निरीक्षक का तबादला कर दिया है। जिसमें  मनकापुर प्रभारी निरीक्षक से कोतवाली का चार्ज चला गया है, वही किसी क्रम में  निरीक्षकों को इधर से उधर तबादला किया गया है।  गुरुवार/ शुक्रवार रात पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर महकमे तैनात निरीक्षकों को नवीन तैनाती देते हुए 6 निरीक्षक को स्थानांतरित किया है, इस तबादले में चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी निभा रहे एक उपनिरीक्षक को थानाध्यक्ष बना दिया गया है,पुलिस अधीक्षक ने नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी को थाना कटरा बाजार के लिए स्थानांतरित किया है, वही, वजीरगंज थाना की जिम्मेदारी निभा रहे बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी को कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी है। कटरा बाजार के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को स्थानांतरित करके प्रभारी निरीक्षक धानेपुर बनाया गया है। धानेपुर प्रभारी निरीक्षक की भूमिका निभा रहे अरविंद कुमार सिंह की नवीन तैनाती मनकापुर प्रभारी निरीक्षक के रूप में की गई है। मनकापुर कोतवाल निर्भय नारायण सिंह अब अपराध शाखा की जिम्मेदारी निभाएंगे। वजीरगंज के अतिरिक्त निरीक्षक राधेश्याम यादव को अतिरिक्त निरीक्षक कौड़िया के पद पर तैनात किया गया है। इसी क्रम में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव चौकी इंचार्ज विपुल कुमार पाण्डेय को वजीरगंज थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

 

 

 


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!