प्रदीप कुमार गुप्ता (एडिटर इन चीफ) अरविंद कुमार गुप्ता (उप संपादक) देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
बहराइच जनपद के विगत सप्ताह चोरी से हिला थाना बिशेश्वरगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी के सख्त रुख के बाद बदला थाने का नेतृत्व नए थानाध्यक्ष संदीप द्विवेदी के सामने बड़ी चुनौती बिशेश्वरगंज (बहराइच)कस्बे के प्रतिष्ठित श्री बालाजी ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना ने थाना बिशेश्वरगंज की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद चोरी का खुलासा न होना और कार्रवाई का अभाव आमजन के आक्रोश का कारण बन गया।पीड़ित दुकानदार ओंकार गोस्वामी के अनुसार, घटना के समय वे दिल्ली में थे। सूचना मिलने पर तत्काल लौटकर उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन जांच की धीमी गति ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला खड़ा किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ हर्षिता तिवारी ने न केवल घटनाक्रम की गहन समीक्षा की, बल्कि जांच में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिए। उनके सक्रिय हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हुई।इसी क्रम में तत्कालीन थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय का अचानक तबादला कर दिया गया, जिसे पुलिस की जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इसे सीओ स्तर से की गई सख्त निगरानी का परिणाम बताया जा रहा है।अब थाना बिशेश्वरगंज की कमान नवागत थानाध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी को सौंपी गई है। उनके सामने सीओ हर्षिता तिवारी के निर्देशन में चोरी की घटना का शीघ्र और निष्पक्ष खुलासा कर पीड़ित को न्याय दिलाने के साथ-साथ थाना की साख बहाल करने की बड़ी चुनौती है।क्षेत्रीय जनता को उम्मीद है कि सीओ हर्षिता तिवारी की सक्रिय निगरानी और नए थानाध्यक्ष की कार्यशैली से जल्द ही चोरी का खुलासा होगा और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
#coharshitatiwari #SPBahraich #BahraichPolice
