अशोक कुमार गुप्ता/ अरविंद कुमार गुप्ता देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट थाना वजीरगंज क्षेत्र अन्तर्गत हुई मारपीट व लूट की घटना का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद मोबाइल व एक अदद चारपहिया वाहन की चाबी एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद ह्युण्डई वेन्यू कार बरामद पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में गठित थाना वजीरगंज पुलिस टीम की कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मुकदमा अपराध संख्या की विभिन्न धाराओं मुकदमा पंजीकृत कर भेजो सलाखों के पीछे बी. एन.एस. एस. से सम्बन्धित मामला प्रकाश में आये अभियुक्तगण 01. शिवमधर दुबे पुत्र राजेशधर दुबे 02. आलोकधर दुबे पुत्र अखिलानन्द धर दुबे 03. शिवेन्द्र चतुर्वेदी पुत्र शरद कुमार को ग्राम कालेसर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद मोबाइल व 01 अदद चारपहिया वाहन की चाभी एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद ह्युण्डई वेन्यू कार (UP53EZ7008) बरामद किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 26.02.2026 को वादी शिवपाल पुत्र रामदीन निषाद निवासी ग्राम नैपुरिया बहादुरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज पर लिखित तहरीर दी गयी की दिनांक 25.02.2026 को वे रात करीब 10.30 बजे अयोध्या से अपनी कार से वापस घर आ रहे थे कि रास्ते में रघुराज नगर टिकरी बाजार तिराहा के पास रास्ते के संकरा होने के कारण अपनी कार खड़ी करके सामने से आ रही कार से साइड मांगी तो उसमें बैठे व्यक्ति जो नशे में थे उनके द्वारा गाली गलौज व मार पीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वादी के दो मोबाइल व कार की चाभी लेकर फरार हो गये । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में मुकदमा अपराध संख्या-77/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 309(6), 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण में टीमों का गठन कर घटना के अनावरण हेतु लगाया गया था। दिनांक 27.02.2026 को थाना वजीरगंज की पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्तगण 01. शिवमधर दुबे पुत्र राजेशधर दुबे 02. आलोकधर दुबे पुत्र अखिलानन्द धर दुबे 03. शिवेन्द्र चतुर्वेदी पुत्र शरद कुमार को ग्राम कालेसर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद मोबाइल व 01 अदद चारपहिया वाहन की चाभी एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद ह्युण्डई वेन्यू कार (UP53EZ7008) बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना थाना वजीरगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार अभियुक्तगण-1. शिवमधर दुबे पुत्र राजेशधर दुबे निवासी ग्राम सरार मंझगवां थाना झंगहा जनपद गोरखपुर ।2. आलोकधर दुबे पुत्र अखिलानन्द धर दुबे निवासी ग्राम सरार मझगवां थाना झंगहा जनपद गोरखपुर । 3. शिवेन्द्र चतुर्वेदी पुत्र शरद कुमार निवासी ग्राम सरार मझगवां थाना झंगहा जनपद गोरखपुर से बरामदगी-(1). घटना में प्रयुक्त 01 अदद ह्युण्डई वेन्यू कार (UP53EZ7008),(2)- 02 अदद एण्ड्रायड मोबाइल( 3). 01 अदद चार पहिया वाहन की चाभी गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम- उप निरीक्षक प्रभाकर पाण्डेय व मय हमराही, उप निरीक्षक वीरेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल शशिकान्त सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र प्रताप सक्रियता के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया
