अशोक कुमार गुप्ता/ आनंद कुमार द्विवेदी देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा । ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
वजीरगंज थाना क्षेत्र के बहदुरा ग्राम पंचायत के धोबहा मजरा निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे धोबहा निवासी यस कुमार यादव (24 वर्ष), पुत्र रामसरन यादव, किसी काम से गौरिया गांव गया था। वापस लौटते समय मधवापुर टिकरी के पास नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर अचानक एक छुट्टा मवेशी सड़क पर आ गया। इससे उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर मवेशी से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष नवाबगंज अभय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं मृतक की माता विमला देवी ने वजीरगंज थाने में तहरीर देकर मामले से अवगत कराया है। वजीरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पिता रामसरन यादव परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में मजदूरी करते हैं। मृतक की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। परिवार में उसके दो बड़े भाई हैं,एक भाई करता राम यादव मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है, जबकि दूसरा भाई रमेश यादव सूरत में रहकर परिवार का खर्च चलाता है। मृतक यस कुमार अपने परिवार में सबसे छोटा था। घटना के बाद उसकी पत्नी अनीता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
क्राइम
खास खबर
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
महाराष्ट्र
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
मवेशी से टक्कर में युवक की मौत, घटना के बाद उसकी पत्नी अनीता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।परिवार में मचा कोहराम
Related Post
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
उन्नाव
क्राइम
खास खबर
गोण्डा
दिल्ली
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
मिशन शक्ति अभियान 5.0 ( द्वितीय चरण ) एंटी रोमियो /स्क्वाड टीम थाना वजीरगंज द्वाराशक्ति दीदी अभियान,नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन,सशक्त नारी,सशक्त समाज, बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनीपुर वजीरगंज में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी दी गई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
बिहार
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
