• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर दिया सख्त निर्देश, जिसमें सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं एरिया मैनेजर उपस्थित रहे। निर्देशित किया कि शादी, भागवत, मुंडन, भण्डारा आदि सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए कामर्शियल गैस सिलेंडर के लिए करें, आवेदन इसके अंतर्गत संबंधित व्यक्ति को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ परिवार रजिस्टर की नकल (कॉपी) संलग्न करनी होगी। साथ ही, आवेदन पत्र पर संबंधित विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ पंचायत) एवं ग्राम पंचायत से सत्यापन व हस्ताक्षर कराना अनिवार्य होगा

ByPradeepkumargupta

Apr 20, 2026


         प्रदीप कुमार गुप्ता (editor in chief )                                          अरविंद कुमार गुप्ता (state head )                                              देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                                     ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                            गोण्डा जनपद में घरेलू एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में गैस सिलेंडर के सुव्यवस्थित उपयोग एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 अप्रैल, 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने की, जिसमें सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं एरिया मैनेजर उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शादी, भागवत, मुंडन, भण्डारा आदि सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए कामर्शियल गैस सिलेंडर प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जाए। इसके अंतर्गत संबंधित व्यक्ति को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ परिवार रजिस्टर की नकल (कॉपी) संलग्न करनी होगी। साथ ही, आवेदन पत्र पर संबंधित विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ पंचायत) एवं ग्राम पंचायत से सत्यापन व हस्ताक्षर कराना अनिवार्य होगा।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पूर्ण रूप से सत्यापित आवेदन पत्र जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में जमा किए जाएंगे, जिसके पश्चात आवेदन की समीक्षा कर ही कामर्शियल गैस सिलेंडर जारी किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकना तथा जरूरतमंदों को समय पर गैस उपलब्ध कराना है।उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे इस प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें तथा बिना अनुमोदन के किसी भी प्रकार का सिलेंडर वितरण न करें। साथ ही, आमजन को भी इस नई व्यवस्था के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है।


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!