• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

गोण्डा जनपद के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 विकास खंडों में तैनात खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दयानंद प्रसाद ने इस संबंध में आधिकारिक तबादला आदेश जारी कर दिया है।

ByPradeepkumargupta

May 20, 2026


अशोक कुमार गुप्ता /अरविंद कुमार गुप्ता                                                देवीपाटन  मंडल कार्यालय गोण्डा                                                    ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                            जनपद के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 विकास खंडों में तैनात खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दयानंद प्रसाद ने इस संबंध में आधिकारिक तबादला आदेश जारी कर दिया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रशासनिक बदलाव जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की स्वीकृति के बाद अमल में लाया गया है।वर्तमान में जिले के 16 विकास खंडों के सापेक्ष केवल नौ नियमित खंड विकास अधिकारी और एक संयुक्त खंड विकास अधिकारी तैनात हैं। इस कमी को देखते हुए कई ब्लॉकों की कमान अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई थी। अब कुछ अधिकारियों को इन अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। कटराबाजार में खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एसडीएम विनीत कुमार को इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।तबादला सूची के अनुसार, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव को नवाबगंज से पंडरीकृपाल, गौरीशा श्रीवास्तव को मनकापुर से रुपईडीह, राम लगन वर्मा को बभनजोत से नवाबगंज और ओम प्रकाश सिंह को पंडरीकृपाल से बभनजोत भेजा गया है। अभय कुमार सिंह को रुपईडीह से छपिया स्थानांतरित किया गया है, साथ ही उन्हें मनकापुर ब्लॉक के कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मानू लाल यादव को छपिया से तरबगंज, रवि गुप्ता को तरबगंज से बेलसर और वीरेंद्र कुमार मिश्र (संयुक्त खंड विकास अधिकारी) को झंझरी से मनकापुर भेजा गया है।सत्य प्रकाश पांडेय को मुजेहना से हटाकर परसपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों की कमी को पूरा करने के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। बीडीओ विजय कुमार मिश्र (इटियाथोक) को अपने वर्तमान कार्यभार के साथ मुजेहना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उपायुक्त स्वतः रोजगार जेएन राव को झंझरी ब्लॉक के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बीडीओ देवनायक सिंह (हलधरमऊ) को कटराबाजार ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया सीडीओ दयानंद प्रसाद ने बताया कि इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य जिले के विकास कार्यों में तेजी लाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी बनाना है।

 


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!