• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

विशाल रोजगार मेला, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, देवीपाटन मंडल में आगामी 12 जून को आयोजित होने वाले विशाल रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर राजकीय आई टीआई गोण्डा परिसर में मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी निजी आईटीआई संस्थानों, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रतिनिधियों, डीपीएमयू तथा राजकीय आईटीआई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

ByPradeepkumargupta

Jun 5, 2026


       अरविंद कुमार गुप्ता (state head )                                               देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                                       ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                                देवीपाटन मंडल में आगामी 12 जून को आयोजित होने वाले विशाल रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर राजकीय आईटीआई गोंडा परिसर में मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी निजी आईटीआई संस्थानों, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रतिनिधियों, डीपीएमयू तथा राजकीय आईटीआई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त आर के मिश्रा ने की। इस अवसर पर निजी आईटीआई संस्थानों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों ने संयुक्त निदेशक का बुके भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। संयुक्त निदेशक देवीपाटन मंडल गोण्डा आर के मिश्रा ने कहा कि 12 जून को आयोजित होने वाला रोजगार मेला            देवीपाटन मंडल का अब तक का एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक रोजगार आयोजन होगा। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिससे युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी संस्थानों से अधिकाधिक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग कराने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में रोजगार मेले की व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों के पंजीकरण, कंपनियों के आमंत्रण, प्रचार-प्रसार एवं समन्वय संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।रोजगार मेले को युवाओं के लिए लाभकारी बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई गोण्डा राम सिंह, विजय बहादुर, सतीश कुमार,प्रविंद्र कुमार वरिष्ठ लिपिक, विनय त्रिपाठी आरडीटीएम आईटीआई, हरीश गुप्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र विष्णुपुरी कॉलोनी गोण्डा नीतीश कुमार, गौरव, नरेंद्र, अतुल कुमार, योगेंद्र सैनी मॉडर्न आईटीआई, हरीश कुमार पटेल, अंशु चौधरी, हनुमंत लाल पांडे तथा अंकुरपति त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!