प्रदीप कुमार गुप्ता( editor in chief ) देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा। ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा दुर्जनपुर घाट स्थित के मुजरे चाचापुरवा गांव में प्रेम विवाह के कारण पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चाचापुरवा निवासी आजाद सिंह ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव की ही युवती पिंकी सिंह से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद और तनाव लगातार बना हुआ था। परिजनों के विरोध के चलते आजाद सिंह कुछ समय तक पत्नी के साथ लखनऊ में रहा और बाद में नवाबगंज क्षेत्र में अलग रहकर जीवनयापन करने लगा। उसकी मां गांव में अकेली रहती हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं। बताया जाता है कि शनिवार शाम आजाद सिंह दुर्जनपुर बाजार में दिखाई दिया था। इसके बाद वह चिलमपुर गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसकी पत्नी के चाचा संदीप सिंह से मुलाकात हुई, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित रूप से धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे आजाद सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पत्नी को भी घटना की सूचना देने और आवश्यक बयान दर्ज कराने का प्रयास कर रही है।चार टीमें कर रहीं आरोपी की तलाश अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि वजीरगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्जनपुर गांव के चाचापुरवा में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
बिहार
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Related Post
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
क्राइम
खास खबर
खेल
गुजरात
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
क्राइम
खास खबर
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
