• Tue. Jun 30th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

2016 में हमारी सरकार गिराने का खामियाजा भाजपा व जनता को भी भुगतना पड़ा : हरीश रावत


साल 2000 से जब से उत्तराखंड राज्य उत्तर प्रदेश से अलग हो कर एक नया राज्य बना था तब से ही उत्तराखंड की राजनीति बड़ी दिलचस्प रही है। प्रदेश की राजनीति में कई उतार चढ़ाव आए है। साल 2016 में उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। उसके मुख्यमंत्री उस समय कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता हरीश रावत थे। उनकी सरकार बीच में ही ग‍िर गई थी। इसके घाव आज तक नहीं भरे हैं।
गुरुवार को एक बार फिर हरीश रावत ने साल 2016 में सरकार गिरने की पीड़ा पर बयान दिया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 2016 में उनकी सरकार गिराए जाने की पीड़ा को सार्वजनिक करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्‍स पर पोस्‍ट में वीड‍ियो में हरीश रावत ने कहा कि 2016 में हमारी सरकार गिराई गई और कुछ बड़े बड़े लोग पार्टी से टूटकर चले गए। उनके इस कदम से अकेले हरीश रावत को नुकसान नहीं उठाना पड़ा, बल्कि इसका खामियाजा भाजपा और जनता को भी भुगतना पड़ा है।

हरीश रावत ने कहा कि, हरीश रावत उस घर का बेटा है, जिसकी माता को अपने पति की मृत्यु होने पर दो घरों में जाकर कफन की व्यवस्था के लिए पैसा मांगना पड़ा। अगर उनके मायके से सहायता नहीं मिलती, तो शायद मेरी माता मन माफिक तरीके से अपने पति का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पातीं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, भले ही मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने बहुत कुछ खोया। लेकिन प्रश्न मेरा नहीं है। बल्कि कांग्रेस ,उत्तराखंड और स्वयं दल बदलू नेताओं ने भी बहुत कुछ खोया है। 2016 में उनकी सरकार गिरने पर भाजपा और राज्य के आम आदमी ने भी बहुत कुछ खोया है। लेकिन किसने क्या खोया, इन सब विषयों पर मैं निरंतर जनता के बीच जाकर बातचीत करता रहूंगा, और यह बातचीत कई दिनों तक जारी रहेगी।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
माँ बाराही देवी की पावन धरती पर विकास कार्यों को नई गति दी जा रही है और सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। गोण्डा जनपद के दौरे के दौरान विकास और जनकल्याण से जुड़ी 262 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग ₹516 करोड़ बताई गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रतीकात्मक चेक और स्वीकृति-पत्र वितरित किए।
शिक्षा तंत्र पर लगा ऐसा दाग है जिसे अब फाइलों से नहीं, कार्रवाई से साफ करना होगा।कार्यालय में बाबूराज: साहब बदलते रहे, सत्ता नहीं ! अयोध्या के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इन दिनों एक नया प्रशासनिक सिद्धांत जन्म ले चुका है,कुर्सी अफसर की, लेकिन सरकार बाबू की!कहने को परीक्षा प्रभारी रविन्द्र नाथ जोशी हैं, लेकिन विभागीय गलियारों में चर्चा किसी और की है।आरोप तो यहां तक हैं कि चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान और नियुक्तियों के रास्ते में फाइलें कम और कथित ‘रेट लिस्ट’ ज्यादा चर्चा में रहती है। यदि यह सब गलत है तो जांच क्यों नहीं?
error: Content is protected !!