• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


अशोक कुमार गुप्ता ( न्यूज़ प्रभारी देवी पाटन मंडल )           वजीरगंज गोंडा।                                                                         गोंडा अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित वजीरगंज बाजार के बीचो-बीच स्थानीय थाना वजीरगंज के बगल मस्जिदपर लगती है।मौत की मंडी सुबह 6:00 से लगभग 9:00 बजे तक बाहरी व्यापारियों द्वारा सब्जी खरीदने के लिए सब्जी थोक व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से लगाई जाती है सब्जी मंडी जिससे आए दिन छोटी मोटी घटनाओं से लेकर बड़ी-बड़ी घटनाएं होने से सहम रहे हैं, मस्जिद के सामने और थाने के बगल निवासी विश्व सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार और आश्चर्यचकित लाइव टीवी न्यूज़ किटीम द्वारा मौका पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने बताया की मंडी लगने से भारी संख्या भीड़ इकट्ठा हो जाती है जिससे आवागमन बाधित होता है, राष्ट्रीय राजमार्ग और बाजार के बीचों बीच स्थित इस मंडी का आलम यह है कि गन्ने की ट्रालियां, भारी वाहनों का का आवागमन होने के कारण रोड तक खड़ी गाड़ियां और स्थानीय व्यापारियों द्वारा सब्जी मंडी लगाई जाती है, जिसके चलते कई मोटरसाइकिल,साइकिल भी टूट चुकी हैं, कई लोगों के हाथ पैर भी टूटे हैं, इसके बावजूद भी इस पर अंकुश लगाने की हिमाकत आज तक किसी ने नहीं की स्थानीय प्रशासन की नजर भी इस पर नहीं गई, शासन प्रशासन द्वारा अगर मंडी बंद ना कराई गई। तो वह दिन दूर नहीं कि किसी बड़ी अप्रिय घटना के शिकार स्थानीय निवासी सहमे और दबे हुए हैं। जबकि इसी मार्ग पर गोंडा जाते हुए स्थानीय थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर जमादार पुरवा लगभग 1 किलोमीटर लंबी कतार में ऑन रोड दो दर्जन से अधिक बड़े व्यापारियों सब्जी कारोबारी और छोटे-मोटे किसान रोड तक सब्जियों की दुकान लगाकर बेखौफ होकर सब्जी की दुकानों का संचालन करते हैं सुबह 6:00 से लेकर 10:00 तक लगती है,जमकर भीड़ जिससे राहगीरों का चलना मुहाल साबित हो रहा है, राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण छोटी गाड़ियों से लेकर बड़ी गाड़ियों तक इस जाम के बवंडर में घंटो खड़ी रहती हैं, यहां तक की जाम लगने से एंबुलेंस की गाड़ियों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र में मंडी समिति न होने के कारण इस क्षेत्र के किसान अपनी सब्जियों को रोड किनारे बेचने पर विवश है। मनकापुर विधानसभा के साथ ही गोंडा संसदीय क्षेत्र के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री का गृह क्षेत्र होने के बावजूद भी इसकी शुद्ध लेने वाला कोई नहीं है जिसके चलते आम जनमानस मौत के साए में जीने पर विवस है। इसी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वजीरगंज, भगोहर ग्राम सभा के प्रधान द्वारा किसी अधिकारी को एवं शासन प्रशासन को वजीरगंज में सब्जी मंडी बनवाने के लिए आज तक कोई प्रस्ताव प्रदेश सरकार को नहीं भेजा गया जिससे आए दिन होती रहती हैं मौत का तांडव इसकी गिनती नहीं है कितने लोग घायल हुए और कितने मौत के मुंह में समा गए। वजीरगंज में सब्जी मंडी की मांग करने वालों में सुंदरलाल साहू, कृष्ण कुमार, राजकुमार, अजय कुमार, मुकेश मौर्य, राम प्रताप मौर्य, बाबा आपतलाल, नरेंद्र कुमार मौर्य, राम मोहन मौर्य, राम भवन मौर्य, भान प्रताप मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, डॉ रामपाल, डॉ धर्मपाल, आदि सैकड़ो की संख्या में आश्चर्यचकित टीम को बताया यहां सब्जी मंडी ना होने के कारण मजबूरन रोड किनारे सब्जी मंडी लगाई जा रही है।


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!