• Tue. Jun 30th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

मां शांति सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष ने अपना जन्मदिन गरीब,निर्धन,निराश्रित माई बाढ़ा आश्रम में महिलाओं को जलपान कराकर,कंबल वितरित करके मनाया

ByPradeepkumargupta

Jan 10, 2025


रूबी सोनी /प्रदीप गुप्ता                                       अयोध्या धाम। माई बाड़ा आश्रम मे रह रही निराश्रित, निर्धन, असहाय वृद्ध माताओं एवं बहनों को ठंड से राहत देने के लिए मां शांति सेवा फाउंडेशन के संस्थापक बसंत राम एवं संस्था सदस्य गण माई बाड़ा आश्रम पहुंचकर संस्था अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुमारी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आश्रम की 50 निराश्रित महिलाओं को जलपान कराकर ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरण कर सभी सदस्यों ने अध्यक्ष जी का जन्मदिन मनाया। संस्था अध्यक्ष नेहा कुमारी ने माई बाड़ा की महंत कृष्ण दासी जी को पट्टिका पहनाकर सम्मान किया। संस्थापक बसंत राम ने श्री लक्ष्मण मंदिर के महंत लक्ष्मण दास महाराज जी को पट्टिका पहनाकर सम्मान किया। नारी शक्ति सेवा के प्रबंधक अशोक सिंह जी को वरिष्ठ सदस्य विनय प्रकाश मौर्य ने पट्टिका पहनाकर सम्मान किया। सदस्य आमिर खान ने चेतन शर्मा जी को पट्टिका पहनाकर सम्मान किया। नारी शक्ति सेवा के अध्यक्ष गुडिया तिवारी एवं सदस्यों को अध्यक्ष नेहा कुमारी सदस्य अलिश्बा खान प्रज्ञा श्रीवास्तव ने पट्टिका पहनाकर सम्मान किया इसी क्रम में नारी शक्ति के प्रबंधक एवं अध्यक्ष श्रीमती गुडिया तिवारी जी ने अपने पदाधिकारी के साथ फाउंडेशन के सभी सदस्यों को पट्टिका पहनाकर सम्मान किया सभी सदस्यों ने संस्था के कार्यों को सराहा और आभार व्यक्त किया,अध्यक्ष नेहा कुमारी जी ने संस्थापक बसंत राम के नेतृत्व में महंत लक्ष्मण दास एवं महंत कृष्णदासी जी के हाथों से कंबल वितरण कराया और कहा कि अपनी खुशी में निर्धन असहाय पीड़ित व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए इससे खुद में आत्म संतुष्टि के साथ परिवार में खुशी बनी रहती है। कार्यक्रम में लक्ष्मी सिंह, रूबी सोनी, स्कंद दास, सविता, अलिश्बा खान, लक्ष्मी पांडे एवं लाभार्थियों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!