• Tue. Jun 30th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन्म लेने वाली 10 बच्चियों का केक काटकर जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

ByPradeepkumargupta

Jan 11, 2025


वजीरगंज गोण्डा – गोंडा अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ब्लॉक वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश सरकार के महिला कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वजीरगंज में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।          अधीक्षक डा. आशुतोष शुक्ला व संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा ने सीएचसी पर जन्म लेने वाली नवजात बच्चियों के सौभाग्यशाली परिजनों के साथ केक काटकर उनका जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद अधिकारियों ने इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर  जन्म लेने वाली 10 बच्चियों को हिमालय बेबी किट, तौलिया व ऊनी कपड़ा वितरित  किया गया।    परियोजना समन्वयक आशीष मिश्रा ने उपस्थित लोगों को चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 की सुविधा के साथ-साथ विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। वन स्टाप सेंटर मैनेजर चेतना सिंह ने कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देने के साथ उन्हे विभिन्न योजनाओं में आवेदन प्रक्रिया बताते हुए उसका लाभ लेने की अपील की। इस दौरान एआरओ अमित श्रीवास्तव, बीपीएम मंजू शुक्ला, काउंसलर नीतू त्रिपाठी, अध्यापिका आराधना सिंह, सामजिक कार्यकर्ता पंकज राव, केस वर्कर देवमणि मिश्र, केस वर्कर मुकेश भारद्वाज, आशा व लाभार्थी मौजूद रहे।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!