• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

76 वा गणतंत्र दिवस के पावन पर्व के अवसर परक्षेत्र के सभी संस्थाओं द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आकर्षण का केंद्र बना सी पी एम मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल

ByPradeepkumargupta

Jan 26, 2025


अशोक कुमार गुप्ता / रजनीश तिवारी।                   देवीपाटन मंडल गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट।                            76 वा गणतंत्र दिवस( 26 जनवरी) के पावन पर्व क्षेत्र बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।जिसके अंतर्गत क्षेत्र के सभी विद्यालयों में, सरकारी विद्यालय, डाकघर, उप डाकघर, सभी बैंकों,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, क्षेत्र खंड विकास कार्यालय,बाल विकास परियोजना कार्यालय,पशु चिकित्सालय, एवं स्थानीय थाना वजीरगंज सहित छोटे-बड़े संस्थानों मे ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। क्षेत्र के सभी विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सी.पी.एम मेमोरियल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल वजीरगंज गोंडा मे ध्वजारोहण कार्यक्रम मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आत्म प्रकाश सिंह (पंकज सिंह) के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत प्रबंधक रमेश कुमार मौर्य द्वारा मुख्य अतिथि का माला पहनकर स्वागत किया और विद्यालय की छात्राओं द्वारा तिरंगा बैच लगाकर अभिनंदन किया। वही विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक देश भक्ति कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा, सी पी एम मेमोरियल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल कार्यक्रम के समापन में प्रधानाचार्य पूनम कुशवाहा ने आए हुए मुख्य अतिथियों, अभिभावको का धन्यवाद ज्ञापित किया।तदुपरांत सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ आशुतोष शुक्ला द्वारा झंडारोहण किया गया। वहीं स्थानीय थाना वजीरगंज मैं गणतंत्र दिवस सभी पुलिसकर्मियों द्वारा परेड किया गया, तत्पश्चात प्रभारी थाना निरीक्षक अभय सिंह द्वारा झंडारोहण किया गया, जिसमें शामिल सभी पुलिस कर्मियों ने तिरंगे को सैल्यूट किया।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!