• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

गोंडा जनपद के तहसील तरबगंज कोटेदारों द्वारा खुला खेल फर्रुखाबाद की तर्ज पर दुकानों पर बेचा जा रहा राशन प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई गरीबों को फ्री राशन देने की मंशा को कोटेदारों द्वारा सारे नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं,

ByPradeepkumargupta

Aug 23, 2025


प्रदीप कुमार गुप्ता                                                    गोण्डा कार्यालय                                                       ब्यूरो  रिपोर्ट                                                                प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को फ्री राशन दवा पूरी तरह खोखला  नजर आ रहा है, जिसका कोटेदार द्वारा खुलेआम दुकानदारों को बेचा जा रहा है मामला गोंडा जनपद के तहसील तरबगंज क्षेत्र के कोल्हमपुर चौकी अंतर्गत कोल्हमपुर इमाम में सोमवार को पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली पर लदे 36 बोरी सरकारी खाद्यान्न को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह सरकारी अनाज पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय लाभार्थियों को वितरित किया जाने वाला राशन है। फिलहाल पूर्ति निरीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं।कोल्हमपुर चौकी प्रभारी शिव कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने सरकारी राशन की काला की शिकायत की थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली की कोल्हमपुर बाजार से ट्रैक्टर ट्राली पर लदा सरकारी खाद्यान्न बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल चौकी पुलिस सरकारी राशन से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ कर कोल्हमपुर चौकी पर ले आई। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली है कि सरकारी राशन से लदी ट्रैक्टर ट्राली नरायनपुर गांव के कोटेदार हनुमान गौड की है। जिसकी सूचना एसडीएम तरबगंज विश्वामित्र सिंह को देने के बादसरकारी खाद्यान्न लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पूर्ति निरीक्षक महेश कुमार के सुपुर्द कर दी गई है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पर 36 बोरी सरकारी खाद्यान्न लदा हुआ था। जिसमें 28 बोरी चावल और आठबोरी गेंहू शामिल है। कोटेदार हनुमान गौड का स्टाक शून्य है और नई उठान भी नहीं हुई है ऐसे में ये राशन कहां से आया इसकी जांच की जा रही है।बताते चलें की बीते साल भी कोटेदार हनुमान गौड की सरकारी राशन से लदी दो पिकप पकड़ी गई थी लेकिन सेटिंग. गेटिंग के खेल में माहिर होने के कारण वह बच गया था। अब देखना है कि पूर्ति निरीक्षक की जांच गरीबों के हक के राशन की कालाबाजारी के मामले को कारवाई के किस मुकाम तक ले जा पायेगी। ashcharychakit live TV news Channel ko live per subscribe karna mat bhuliyega latest khabron ke liye aapka apna digital media website.


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!