• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

गोण्डा के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया के गृह क्षेत्र मनकापुर और पूर्व राज्य मंत्री रमापति शास्त्री जो कि वर्तमान में विधानसभा मनकापुर के विधायक हैं और पूरी तरह गोंडा जनपद के सभी विधायक सनातन धर्म कट्टर हिन्दू वादी है, मंदिर से मात्र 20 मीटर की दूरी पर हिन्दू समुदाय के दो युवकों ने मुस्लिम धर्म परिवर्तन कर बनाया मजार, मुख्यमंत्री से शिकायत 

ByPradeepkumargupta

Sep 14, 2025


  1.                       प्रदीप कुमार गुप्ता / शिवपूजन पाण्डेय                                     देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                             ब्यूरो की खास रिपोर्ट

गोण्डा के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया के गृह क्षेत्र मनकापुर और पूर्व राज्य मंत्री रमापति शास्त्री जो कि वर्तमान में विधानसभा मनकापुर के विधायक हैं              और पूरी तरह गोंडा जनपद के सभी विधायक सनातन धर्म कट्टर हिंदूवादी हैं, इसके बावजूद हिंदू समुदाय के दो युवकों ने अपना हिंदू धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम समुदाय में शामिल होकर गांव में अवैधानिक रूप से मजार बना लिया है।          जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक,मंडला आयुक्त देवीपाटन मंडल क्षेत्र के नागरिकों द्वारा ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य  सहित क्षेत्र  मनकापुर उक्त ग्राम पंचायत में निवास करने वाले नागरिकों द्वारा उच्चाधिकारियों शिकायत की है।              और लिखित रूप से कई बार ज्ञापन भी किया गया लेकिन इस संबंध में किसी अधिकारी द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर क्षेत्र के सनातन धर्म हिंदू नागरिकों में आक्रोश की आज कभी भी खड़क सकती है जिसकी शुद्ध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा उक्त घटना  मनकापुर विधानसभा, के कोतवाली क्षेत्र ग्राम पंचायत अम्बरपुर का है।    गांव के राजेन्द्र कुमार पुत्र जगन्नाथ प्रजापति ने शिकायती पत्र में कहा कि उसके बड़े पिता नाथू राम पुत्र जुरखन व अवनीश कुमार उर्फ बाबा दीन प्रजापति पुत्र नाथूराम ने गांव में अवैध रूप से चोरी-छिपे मजार बना धर्म परिवर्तन करा रहा है।  जबकि मात्र 20 मीटर की दूरी पर पैंतीस सालों से मां वैष्णो देवी, भोलेनाथ, कालभैरव व समम्य माता का स्थान स्थापित है। आरोप है कि उतरौला, सादुल्लाह नगर गौरा चौकी से मुल्ला मौलाना बुला कर मजमा करते हुए बकरा, मुर्गा की कुर्बानी करवाते और मांस पकाते हैं। मांस को कौआ, चील, पंक्षी व कुत्ते कुर्बानी का अवशेष लेकर घर और मंदिरों पर गिराते हैं।  22/09/2025 नवरात्रि दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है,  ऐसी स्थिति में दो पक्षों के बीच फौजदारी की स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र के नागरिकों   और विश्वास सूूत्रों से पता चला है,कि छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के गिरोह के लोग इस मामले में संलिप्त हैं। जबकि ग्राम पंचायत में एक घर मुस्लिम आबादी है जिसका मजार से कोई मतलब नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है  कि जांच में पहुंचे नायब तहसीलदार ने पारिवारिक मामला दिखा कर झूठी रिपोर्ट लगाकरउच्चाधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। प्रधान समेत गांव के दर्जनों लोगों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अवैध मजार को हटवाने की मांग की है। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला गंभीर है। हिन्दू युवकों ने मजार का निर्माण करा लिया है। अवैधानिक रूप से बनवाया गया मजार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हटवाया जाएगा। क्षेत्र के लोगों का कहना है, दुर्गा पूजा महोत्सव आरंभ होने से पहले उक्त मजार को हटाया जाए इस संबंध में उच्च अधिकारियों को क्षेत्र के लोगों ने लिखित रूप से ज्ञापन भी दिया है लेकिन बताते चले की समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है जिसको लेकर क्षेत्र में आक्रोश स्थिति बनी हुई है कभी भी किसी भी प्रकार की बड़ी घटना का अंदेशा नजर आ रहा है,


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!