अरविंद कुमार गुप्ता 
देवीपाटन मंडल कार्यालय ) गोण्डा ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट! देवीपाटन मंडल गोण्डा की तहसील करनैलगंजउपजिलअधिकारी नेहा मिश्रा ने बुधवार को तहसील स्तर के कर्मचारी जो मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे हैं। उन्हें सख्त निर्देश देते हुए कहां कि कार्य में किसी प्रकार की हीला हवाली होने पर बीएलओ को हटाने के बजाय अब विभागीय कार्यवाही के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। यदि जांच में शिकायत तथ्यहीन पाई जाती है। तो शिकायत कर्ता के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न ग्राम पंचायतों से बूथ लेवल ऑफीसरों की शिकायतें मिल रही हैं। वर्तमान में 15 बीएलओ को हटाया गया है,10 को नई तैनाती दी गई है। उसके बावजूद शिकायतें थमने का नाम कम नहीं हो रही हैं। वहीं उप जिला अधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि सभी बीएलओ अपना काम ईमानदारी से पूरा करें। इसके बावजूद कोई शिकायत आती है। तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बीएलओ की शिकायत पर जांच में दोषी पाया जाता है। तो हटाने मे कोई कोताही नहीं बरती जाएगी,बजाय उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उप जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों, ग्राम अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार, तहसीलदार को निर्देश दिया है। कि बीएलओ के कार्य की निगरानी की जाए, इस दौरान, निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों के साथ तहसीलदार सुभद्र प्रसाद, सभी नायब तहसीलदार, बीडीओ मौके पर उपस्थित रहे।
