• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


अशोक कुमार गुप्ता                                                देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                     ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

नगर पंचायत बेलसर के सभागार में नवीन जीएसटी को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख बेलसर अजीत सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी के दर को कम कर दिया और कुछ को शून्य कर दिया है तथा अन्य दरों को पांच प्रतिशत और अट्ठारह प्रतिशत कर दिया है। जैसे विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सामग्री पेंसिल, रबर, कॉपी आदि पर जीएसटी शून्य कर दिया है जबकि घरेलू सामानों पर जीएसटी कि दर घटकर मात्र पांच प्रतिशत कर दिया गया है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। यही नहीं 70 से अधिक जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी शून्य करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोगियों का उपचार आसान किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जीएसटी के इस फैसले को ऐतिहासिक और दूरदर्शी करार दिया। उन्होंने आगे कहा कि इस फैसले से सीधा लाभ सभी वर्ग को मिलेगा। इस अवसर पर सभासद सूर्यभान दुबे, सानू, कमलेश कुमारी, पवन कुमार कौशल, श्रीमती नीलम के साथ-साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष निखिल सिंह, महामंत्री रामकुमार कसौधन आदि उपस्थित रहे।


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!