• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों को उप जिलाधिकारी कर्नलगंज नेहा मिश्रा ने दिया सख्त निर्देश, वर्तमान में 15 बीएलओ को हटाया गया है,10 को नई तैनाती दी गई है। उसके बावजूद शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही,

ByPradeepkumargupta

Sep 25, 2025


अरविंद कुमार गुप्ता                                               

देवीपाटन मंडल कार्यालय )                                             गोण्डा ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट!                                    देवीपाटन मंडल गोण्डा की तहसील करनैलगंजउपजिलअधिकारी नेहा मिश्रा ने बुधवार को तहसील स्तर के कर्मचारी जो मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे हैं। उन्हें सख्त निर्देश देते हुए कहां  कि कार्य में किसी प्रकार की हीला हवाली होने पर बीएलओ को हटाने के बजाय अब विभागीय कार्यवाही के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। यदि जांच में शिकायत तथ्यहीन पाई जाती है। तो शिकायत कर्ता के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न ग्राम पंचायतों से बूथ लेवल ऑफीसरों की शिकायतें मिल रही हैं। वर्तमान में 15 बीएलओ को हटाया गया है,10 को नई तैनाती दी गई है। उसके बावजूद शिकायतें थमने का नाम कम नहीं हो रही हैं। वहीं उप जिला अधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि सभी बीएलओ अपना काम ईमानदारी से पूरा करें। इसके बावजूद कोई शिकायत आती है। तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बीएलओ की शिकायत पर जांच में दोषी पाया जाता है। तो हटाने मे कोई  कोताही नहीं बरती जाएगी,बजाय उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उप जिलाधिकारी  ने सभी लेखपालों, ग्राम अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार, तहसीलदार को निर्देश दिया है। कि बीएलओ के कार्य की निगरानी की जाए, इस दौरान, निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों के साथ तहसीलदार सुभद्र प्रसाद, सभी नायब तहसीलदार, बीडीओ मौके पर उपस्थित रहे।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!