• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

डॉक्टर इज़ नॉट अवेलेबल” स्वास्थ्य विभाग का नया राष्ट्रीय गीत?? जनता का सवाल बस इतना है,जब डॉक्टर इज़ नॉट अवेलेबल”, तब “जिम्मेदारी इज़ अवेलेबल” क्यों नहीं?

ByPradeepkumargupta

Oct 12, 2025


नेहा ठाकुर /प्रदीप गुप्ता                                                             अयोध्या धाम खास खबर                                                           ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट

अयोध्या धाम महानगर क्षेत्र अंतर्गत कुमारगंज में आज स्वास्थ्य सेवाओं ने फिर कर दिखाया अपना रंग!कुमारगंज संयुक्त चिकित्सालय               के सौ शैय्या अस्पताल में ‘तीन डॉक्टरों की तिकड़ी’ का ऐसा जादू चला कि पूरी की पूरी गायब हो गई। प्रसव पीड़िता लक्ष्मी तिवारी आईं तो अस्पताल ने हाथ जोड़ दिए और पर्चे पर बाकायदा लिख दिया, डॉक्टर इज़ नॉट अवेलेबल।अब जनता को समझना चाहिए कि यह कोई लापरवाही नहीं, बल्कि ‘नवाचार’ है। जब मरीजों की भीड़ बढ़े, तो डॉक्टर गायब कर दो — इलाज अपने आप रुक जाएगा, और रिपोर्ट में 100% सफलता दिखेगी, क्योंकि मरीज शिकायत करने की हालत में रहेगा ही नहीं!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथऔर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य मंत्री  को तो इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू कर देना चाहिए — *जहां डॉक्टर न हों, वही स्वास्थ्य मिशन सफल है।अब ये मत कहिए कि सरकार कुछ नहीं कर रही…सरकार कर रही है कुर्सी पर बैठकर डॉक्टर खोजने की कोशिश!और जनता? जनता तो अब अंग्रेज़ी सीख रही है ताकि पर्चे पर लिखे *Doctor is not available* का दर्द ठीक से समझ सके।सवाल बस इतना हैजब डॉक्टर इज़ नॉट अवेलेबल”, तब “जिम्मेदारी इज़ अवेलेबल” क्यों नहीं?*


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। चारों तहसीलों द्वारा प्रेषित मांग पत्रों को संलग्न करते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
error: Content is protected !!