• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

बारह-रबी- उल -अव्वल का चांद निकलते ही बाजारों में बढ़ी रौनक


इस्लामी झंडियों और बिजली के कुमकुमों से सज गईं दुकानें

रिपोर्ट – शाहीन बानो
सादुल्लाह नगर/बलरामपुर

सादुल्लानगर पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए अल्लाह के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशियां बारह- रबी -उल -अव्वल 15 सितंबर की रात व 16 सितंबर दिन में मनाया जाएगा। इसको लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस्लामी झंडो की बिक्री बढ़ गई है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। नगर के प्रमुख मार्गों पर बिजली के कुमकुमों से रोशनी करने झंडियों से सजाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

बताते चलें की इस्लामिक कैलेंडर के तिसरी महीने रबी -उल- अव्वल की 12 तारीख को यानी 15 सितंबर की रात व 16 सितंबर दिन को अल्लाह के प्यारे नबी मोहम्मद साहब का योमे पैदाइश (जन्मदिन) मनाया जाएगा। मरकाजी जुलूस के मीडिया प्रभारी अलहाज करी शरफुद्दीन खान हशमती ने लोगों को रबी उल अव्वल शरीफ की मुबारकबाद देते हुए बताया कि बारह-रबी- उल -अव्वल का पर्व इस्लाम धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना गया है। इस दिन को अल्लाह की इबादत का खास दिन माना जाता है।

इस दिन को मुस्लिम समाज के लोग घरों और मस्जिदों को जा कर पूरी रात जागकर अपने आका हुजूर सरवरे कायनात पर दरूदो सलाम पेश करते हैं और कुरान पाक की तिलावत करते हैं। भोर में कब्रिस्तानों पर जाकर अपने पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुस्लिम समाज में सभी त्योहारों में बारह- रबी- उल- अव्वल का महत्व सबसे अधिक माना गया है ।घरों पर इस्लामी झंडा लगाने के साथ -साथ बिजली की रंग बिरंगी झालरों से मस्जिदों को भी रोशन किया जाता है । उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद स0साहब ने पूरी दुनिया के लोगों को यह संदेश दिया की आपसी भाईचारा कायम रखना और सभी के दुख सुख में बराबर साथ रहना यही इस्लाम धर्म है। साथ ही लोगों को शिक्षा हासिल करने पर भी विशेष बल दिया गया है।


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। चारों तहसीलों द्वारा प्रेषित मांग पत्रों को संलग्न करते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
error: Content is protected !!