• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में स्मारिका विमोचन और सम्मेलन की रूपरेखा तय, 27 अक्टूबर को आयोजित होगा कार्यक्रम

ByPradeepkumargupta

Sep 22, 2024


गोंडा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा की एक बैठक सिंचाई विभाग के डाक बंगले में यूनियन के अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई। जिसमें अक्टूबर माह में होने वाले स्मारिका विमोचन और सम्मेलन के कार्यक्रम की रूपरेखा सदस्य और पदाधिकारी की मौजूदगी में तय हुई। जिसमें सभी सदस्यों ने अपने विचार रखें।

गोंडा जिले के सिंचाई विभाग के डाक बंगले में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। संगठन के पदाधिकारी और सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में आगामी 27 अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन और स्मारिका (यादगार 2024) विमोचन पर विचार विमर्श किया गया। इसमें सभी सदस्यों और पदाधिकारी ने अपने विचार रखें। सम्मेलन में यूनियन की तरफ से यूनियन का एक बैग, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर संगठन अपने साथियों को सम्मानित करेगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा मंडल और जिले के अधिकारी तथा तमाम मूर्धन्य विद्वान कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अलग-अलग समिति का गठन किया गया है। जिसमे सभी सदस्यों की जिम्मेदारी तय की गई है। बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री महेंद्र तिवारी, सदर तहसील अध्यक्ष ओमचंद शर्मा, राहुल तिवारी, विजय बहादुर प्रदीप गुप्ता, अरविंद गुप्ता, तिवारी, प्रमोद शर्मा, कर्नलगंज तहसील अध्यक्ष लखनलाल शुक्ला, कोषाध्यक्ष उमेश मिश्रा, नदीम सिद्दीकी आर सी पांडे, तरबगंज तहसील अध्यक्ष जटाशंकर सिंह, महेश मौर्या, संदीप अवस्थी, किशोर कुमार तिवारी, अशोक मिश्रा, संजीव कुमार यादव, सलाहुद्दीन, राकेश कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, हनीफ सिद्दीकी, आर पी सिंह, अशफाक आलम, प्रदीप पांडे, चंदा नारायण राव, सौरभ श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, रमेश कुमार पांडे, संजय सिंह, श्याम त्रिपाठी, विश्वनाथ वर्मा, संतोष तिवारी, आनंद दुबे, सोमनाथ पांडे, अरविंद गुप्ता, सुभाष चौहान, यज्ञ नारायण तिवारी, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जनार्दन पांडे, चंद्रगुप्त मौर्य, सहित सैकड़ो की संख्या में सदस्य और पदाधिकारी गण मौजूद रहे।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!