प्रदीप कुमार गुप्ता /आनंद कुमार द्विवेदी देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा। ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
जनपद मुख्यालय तरबगंज तहसील के अंतर्गत नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कोल्हमपुर पुलिस चौकी में शनिवार की रात से लगातार जेसीबी मशीन के सहारे अवैध मिट्टी खनन कर बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह
है,कि यह सब होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लग रही है, या फिर वे अनदेखा कर रहे हैं।स्थानीय लोगों के विश्व सूत्रों के अनुसार, जब इस अवैध खनन के बारे मे प्रशासनिक अमला भी रोक पाने में निरंकुश साबित हो रहा है, आखिर किसके आदेश पर किया जा रहा है, क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर भिन्न-भिन्न चर्चाएं का बाजार गर्म होता नजर आ रहा है, क्षेत्रीय ग्रामीण का कहना है, कि यदि किसी गरीब या आम
नागरिक को अपने घर पर थोड़ी-सी मिट्टी की भी चाहिए होती है,तो उसे प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन प्रशासन स्वयं चाहे तो बिना किसी परमिशन के जितना चाहे उतना खनन करवा देता है।इस संबंध में स्थानीय लेखपाल बलवंत गुप्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।बताया जा रहा है कि क्षेत्र के हरिवंशपुर और चौबेपुर गांवों में भी बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। लगातार हो रहे इस अवैध कारोबार को लेकर गांव और बाजारों में तरह-तरह की चर्चाएँ तेज हो गई हैं। इस मामले में हरिबंशपुर गांव के लेखपाल कृष्णा कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वही इस पूरे मामले पर राजस्व निरीक्षक टिकरी जावेद अख्तर ने बताया कि मामला उप जिला अधिकारी तरबगंज के जानकारी में है खनन रात से ही हो रहा है। क्या खनन माफिया और प्रशासन की मिली भगत से हो रही है मिट्टी की अवैध खनन जिसे खुलेआम बाजार में बेचा जा रहा है,
