• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

कोल्हमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र मे अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार बेखबर,खनन माफिया और प्रशासन की मिली भगत से हो रही है, मिट्टी की अवैध खनन जिसे खुलेआम बाजार में बेचा जा रहा है, अवैध खनन माफिया के सामने प्रशासनिक अमला हुआ नतमस्तक

ByPradeepkumargupta

Dec 1, 2025


                प्रदीप कुमार गुप्ता /आनंद कुमार द्विवेदी                                                 देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा।                                   ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                                         जनपद  मुख्यालय तरबगंज तहसील के अंतर्गत नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कोल्हमपुर पुलिस चौकी में शनिवार की रात से लगातार जेसीबी मशीन के सहारे अवैध मिट्टी खनन कर बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह

है,कि यह सब होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लग रही है, या फिर वे अनदेखा कर रहे हैं।स्थानीय लोगों के विश्व सूत्रों के अनुसार, जब इस अवैध खनन के बारे मे प्रशासनिक अमला भी रोक पाने में निरंकुश साबित हो रहा है, आखिर किसके आदेश पर किया जा रहा है, क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर भिन्न-भिन्न चर्चाएं का बाजार गर्म होता नजर आ रहा है, क्षेत्रीय ग्रामीण का कहना है, कि यदि किसी गरीब या आम                     नागरिक को अपने घर पर थोड़ी-सी मिट्टी की भी चाहिए होती है,तो उसे प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन प्रशासन स्वयं चाहे तो बिना किसी परमिशन के जितना चाहे उतना खनन करवा देता है।इस संबंध में स्थानीय लेखपाल बलवंत गुप्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।बताया जा रहा है कि क्षेत्र के हरिवंशपुर और चौबेपुर गांवों में भी बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। लगातार हो रहे इस अवैध कारोबार को लेकर गांव और बाजारों में तरह-तरह की चर्चाएँ तेज हो गई हैं। इस मामले में हरिबंशपुर गांव के लेखपाल कृष्णा कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वही इस पूरे मामले पर राजस्व निरीक्षक टिकरी जावेद अख्तर ने बताया कि मामला उप जिला अधिकारी तरबगंज के जानकारी में है खनन रात से ही हो रहा है। क्या खनन माफिया और प्रशासन की मिली भगत से हो रही है मिट्टी की अवैध खनन जिसे खुलेआम बाजार में बेचा जा रहा है,


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!