अरविंद कुमार गुप्ता/ मयंक कसौंधन देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा वजीरगंज ब्यूरो रिपोर्ट
मिशन शक्ति अभियान 5.0मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम थाना वजीरगंज 🚓🚓🚔🚔🚔🚓🚓आज दिनांक 01/12/2025 को उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा तथा पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा विनीत कुमार जायसवाल के निर्देशन में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज
उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी के नेत्तृत्व में मिशन शक्ति / एंटीरोमियो टीम वजीरगंज थाना क्षेत्र के ( तथागत बुद्ध इंटर कॉलेज ढोड़ियापारा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा ) में महिलाओं
एवं बालिकाओं व बच्चों से संवाद स्थापित कर उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए, मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिलाओं/बच्चियों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे ” मिशन शक्ति केंद्र ” के बारे में बताया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन
नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, वीमेन पॉवर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व गुड टच – बैडटच इत्यादि से अवगत कराया गया तथा पैम्पलेट्स वितरित किए गये, और शासन द्वारा चलाई जा रही अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।। 🚓🚓🚔🚔🚔🚓🚓मिशन शक्ति/ एंटी रोमियो टीम मिशन प्रभारी इंचार्ज सोनम सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील यादव, कांस्टेबल दीपक यादव, कांस्टेबल आनंद यादव, बालिकाओं महिलाओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई
