• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे वर्ष 2025 अभियान के क्रम मे गोण्डा पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा आमजन के खोये हुए मोबाइल फोनों की प्रभावी बरामदगी करते हुए। कुल 695 खोये हुए मोबाइल फोन अनुमानित कीमत करीब रु0 1,04,25,000/- (एक करोड़ चार लाख पच्चीस हजार रुपए) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द करके नववर्ष 2026 के अवसर पर नागरिकों को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जयसवाल दी बड़ी सौगात, वही पुलिस अधीक्षक ने आमजन सेअपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ एप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करने की अपील की

ByPradeepkumargupta

Jan 1, 2026


अशोक कुमार गुप्ता /अरविंद कुमार गुप्ता                                                   देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                                       ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

          जनपदीय पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा 171 खोये मोबाइल अनुमानित कीमत करीब ₹ 37,62,000 (सैंतीस लाख बासठ हजार) को बरामद कर पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने मोबाइल स्वामियों को किये सुपुर्द-जनपद गोण्डा में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस              सेल की संयुक्त टीम द्वारा आमजन के खोये हुए मोबाइल फोनों की प्रभावी बरामदगी करते हुए नववर्ष 2026 के अवसर पर नागरिकों को एक बड़ी सौगात दी गई।वर्ष 2025 में अब तक जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा कुल 695 खोये हुए मोबाइल फोन अनुमानित कीमत करीब रु0 1,04,25,000/- (एक करोड़ चार लाख पच्चीस हजार रुपए) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये:-पुलिस                      अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे,अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में जनपदीय                 पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा विभिन्न कम्पनियों के कुल 171 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹37,62,000 (सैंतीस लाख बासठ हजार) है, बरामद किये गये।उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत कुमार जायसवाल के निर्देशन में वर्ष 2025 के दौरान अब तक जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस              सेल की संयुक्त टीम द्वारा कुल 695 खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किये गये हैं।कार्यवाही-पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा जनपद में खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु सर्विलांस टीम एवं समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर 03 दिवसीय अभियान चलाते हुये जनपदीय सर्विलांस टीम द्वारा सभी थानों से           समन्वय स्थापित कर भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की गई। इस क्रम में जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न कम्पनियों जिनमें एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वन प्लस आदि कंपनियों के गुमशुदा 171 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किये गये, जिन्हें आज दिनांक 01.01.2026 को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल द्वारा उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त करमोबाइल  धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा एवं जनपदीय पुलिस की                 भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।जनहित में अपील-इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ एप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें।मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आईएमईआई, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल मिलने की स्थिति में पुलिस द्वारा की गई                   कार्यवाही की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होती रहेगी।जनपदीय मुख्यालय एवं थानों द्वाराआगे भी इसी प्रकार साप्ताहिक मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे।पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा भी की गई।बरामदकर्ता टीम-01. उप निरीक्षक  गौरव सिंह तोमर प्रभारी सर्विलांस/स्वाट मय टीम जनपद गोण्डा ।02. हेड कांस्टेबल हृदय नारायण दीक्षित, सर्विलास सेल जनपद गोण्डा ।03. हेड कांस्टेबल रवि सर्विलास सेल जनपद गोण्डा । 04. हेड कांस्टेबल अमित पाठक, सर्विलांस सेल, गोण्डा ।05. कांस्टेबल अमितेश सिंह, सर्विलास सेल जनपद गोण्डा ।06. कांस्टेबल अंशुमान पाण्डेय, सर्विलास सेल जनपद गोण्डा07. ⁠ कांस्टेबल हरि ओम टंडन साइबर सेल 08. समस्त थानों पर सी,ई,आई,आर, पोर्टल पर नियुक्त टीम । लेटेस्ट खबरों के लिए ashcharychakit live TV news digital media website ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें,

 

 

 


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!