नेहा सिंह राजपूत /प्रदीप कुमार गुप्ता अयोध्या फैजाबाद कार्यालय ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
महानगरी अयोध्या में पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारियों कर्मचारियों और ठेकेदार की मनमानी, भ्रष्टाचार की चरम सीमा पार करती नजर आई जहां बिना परमिशन जेसीबी से खोद डाली बिना मानक, बिना सेफ्टी बोर्ड लगाए प्राइवेट होटल को लाइन पहुंचाने के चक्कर में ठेकेदार ने खोद डाली पीडब्ल्यूडी की रोड अयोध्या (आशापुर दर्शन नगर बिजली घर) ठेकेदार द्वारा प्राइवेट होटल को लाइन पहुंचाने के चक्कर में बिना परमीशन जेसीबी लगाकर आशापुर गांव में स्थित पीडब्ल्यूडी की बीएफए से तिलोई सम्पर्क को खोद डाला गया। ग्यारह हजार की लाइन प्राइवेट होटल में पहुंचाने के लिए नहीं रखा गया सेफ्टी मानकों का ध्यान। ग्यारह हजार लाइन बिछाने के बाद फावड़ा से खुदी मिट्टी को आनंन-फानन में इधर-उधर करके भगे लेबर। रात में हुई बारिश से पुरी रोड पर मिट्टी फैली। विद्यालय आने जाने वाले वाहनों और बच्चों को हो रही असुविधा। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया जेसीबी से रोड नहीं खोदने की परमिशन, अगर जेसीबी लगाकर खुदाई हुई है तो होगी ठेकेदार पर कार्यवाही। स्थानीय लोगों में ठेकेदार के प्रति काफी आक्रोश। स्थानीय लोगों की मांग रोका जाए ठेकेदार का पेमेंट और हो ठेकेदार पर कार्यवाही।
