• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

बलरामपुर जनपद के स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार का बोलबाला चरम पर खुलेआम मांगा जा रहा है लिपिक चतुर्थ कर्मचारी से पैसा में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है,जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारी से एरियर भुगतान के नाम पर अवैध धन-वसूली का वीडियो हो रहा है जमकर वायरल

ByPradeepkumargupta

Jan 28, 2026


     प्रदीप कुमार गुप्ता ( editor in chief )                                             अरविंद कुमार गुप्ता (voice editor )                                                  देवीमंडल कार्यालय गोण्डा                                   (ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट)

स्वास्थ्य विभाग में अवैध वसूली का गंभीर मामला,लिपिक पर ₹20 हजार घूस मांगने का था आरोप। विडियो वायरल होने के बावजूद जांच ठंडे बस्ते में,जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर भी नहीं हुई कार्रवाई। बलरामपुर जनपद के स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है,जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारी से एरियर भुगतान के नाम पर अवैध धन-वसूली किए जाने का आरोप है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सफाई कर्मी  सनी कुमार से संबंधित लिपिक  सौरभ दुबे द्वारा ₹20,000 (बीस हजार रुपये) की अवैध मांग किए जाने का वीडियो सार्वजनिक हुआ था,जिसके बाद तत्कालीन उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री  बृजेश पाठक द्वारा लिपिक को निलंबित करते हुए, विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे।हालांकि,विभागीय जांच पूर्ण किए बिना ही निलंबन आदेश पारित किए, जाने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा लिपिक को बहाल करते हुए नियमानुसार जांच कराए जाने का निर्देश दिया गया। इसके बावजूद स्वास्थ्य अपर निदेशक एवं उपनिदेशक,देवीपाटन मंडल (गोण्डा) द्वारा आज तक कोई प्रभावी एवं ठोस जांच नहीं कराई गई,जिससे विभागीय उदासीनता स्पष्ट रूप से सामने आ रही है।यह गंभीर मामला केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद गोण्डा एवं निगरानी समिति बलरामपुर के अध्यक्ष  कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया की अध्यक्षता में आयोजित निगरानी समिति की बैठक में भी उठाया गया था। बैठक में यह स्पष्ट निर्णय लिया गया था कि माननीय न्यायालय द्वारा संबंधित लिपिक को उसी स्थान पर तैनात रखने का कोई आदेश नहीं है,अतः उसका स्थानांतरण किया जाना चाहिए। इसके बावजूद केवल औपचारिक प्रशासनिक स्थानांतरण कर मामले को दबाने का प्रयास किया गया।प्रकरण यहीं समाप्त नहीं होता। कई महीनों तक संबंधित लिपिक को चार्ज नहीं दिया गया और अत्यधिक पत्राचार के बाद जब चार्ज दिया गया,तब भी जानबूझकर  सनी कुमार एवं  विजय प्रताप सिंह की सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) नहीं सौंपी गई। यह कृत्य न केवल सेवा नियमों का खुला उल्लंघन है,बल्कि दंडनीय अपराध की श्रेणी में भी आता है।इस मामले को लेकर जनपद के सभी जनपद बलरामपुर के विधायकगण,जिला अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा निदेशक स्वास्थ्य को जांच कराने हेतु कई पत्र भेजे गए,जिनकी प्राप्ति की पुष्टि स्वयं निदेशक स्वास्थ्य द्वारा की जा चुकी है। बावजूद इसके,आज तक कोई ठोस कार्रवाई न होना विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इससे संबंधित लिपिक का मनोबल बढ़ा हुआ है और उसकी दबंगई लगातार बढ़ती जा रही है।भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह बैस ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में अवैध धन-वसूली की प्रवृत्ति व्यापक रूप से फैली हुई है,जिसके चलते विभागीय स्तर पर जानबूझकर कठोर कार्रवाई से बचा जा रहा है।उन्होंने मांग की है कि सेवा पुस्तिका जानबूझकर न दिए जाने के मामले में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जाए,पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित लिपिक एवं उसे संरक्षण देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने सांसद एवं निगरानी समिति अध्यक्ष से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!