• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

जैनस इनीशिएटिव्स संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस वर्ष जरूरतमंद एवं मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल आठ बच्चों को स्कॉलरशिप दी गई,

ByPradeepkumargupta

Feb 1, 2026


        अशोक कुमार गुप्ता/ पंकज कुमार सिंन्हा                                                 देवीपाटन मंडल कार्यालयगोण्डा                                                        ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                            जैनस इनीशिएटिव्स संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस वर्ष जरूरतमंद एवं मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल आठ बच्चों को स्कॉलरशिप दी गई, जिनमें नए एवं पुराने छात्र शामिल हैं। प्रत्येक चयनित छात्र को यह छात्रवृत्ति तीन वर्षों तक प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर नए छात्रों को प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्ति राशि प्रदान की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में मेहनत, हिम्मत और लगन से बड़ी से बड़ी कल्पनाओं को साकार किया जा सकता है। सच्ची लगन और उद्देश्य से किया गया प्रयास कभी निष्फल नहीं जाता। कठोर परिश्रम ही मनुष्य का असली धन है और बिना मेहनत के सफलता असंभव है।जैनस इनीशिएटिव्स के संस्थापक डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि परिश्रम ही जीवन की सफलता का रहस्य है। संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभावान छात्र की पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा 12वीं पास विद्यार्थियों को ₹12,000 वार्षिक छात्रवृत्ति तीन वर्षों तक प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी उच्च शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रख सकें।फातिमा स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण मोरस ने कहा कि मध्यम एवं गरीब वर्गीय परिवारों के लिए अच्छे विद्यालयों में पढ़ाई का खर्च वहन करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। ऐसे में जैनस इनीशिएटिव्स जैसी योजनाएं जरूरतमंद बच्चों के लिए संजीवनी साबित हो रही हैं। यह एक अत्यंत सराहनीय और समाजोपयोगी कार्य है।कार्यक्रम के अंत में फातिमा स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही डॉ. पंकज श्रीवास्तव एवं डॉ. राहुल वर्मा द्वारा विद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों का ईसीजी, ब्लड शुगर परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श नि:शुल्क किया गया। इसके अतिरिक्त मैक्स लैब डायग्नोसिस सेंटर द्वारा 100 बच्चों के ब्लड ग्रुप की जांच भी नि:शुल्क की गई।यह आयोजन न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग का उदाहरण बना, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!