अशोक कुमार गुप्ता/ पंकज कुमार सिंन्हा देवीपाटन मंडल कार्यालयगोण्डा ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
जैनस इनीशिएटिव्स संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस वर्ष जरूरतमंद एवं मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल आठ बच्चों को स्कॉलरशिप दी गई, जिनमें नए एवं पुराने छात्र शामिल हैं। प्रत्येक चयनित छात्र को यह छात्रवृत्ति तीन वर्षों तक प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर नए छात्रों को प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्ति राशि प्रदान की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में मेहनत, हिम्मत और लगन से बड़ी से बड़ी कल्पनाओं को साकार किया जा सकता है। सच्ची लगन और उद्देश्य से किया गया प्रयास कभी निष्फल नहीं जाता। कठोर परिश्रम ही मनुष्य का असली धन है और बिना मेहनत के सफलता असंभव है।जैनस इनीशिएटिव्स के संस्थापक डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि परिश्रम ही जीवन की सफलता का रहस्य है। संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभावान छात्र की पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा 12वीं पास विद्यार्थियों को ₹12,000 वार्षिक छात्रवृत्ति तीन वर्षों तक प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी उच्च शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रख सकें।फातिमा स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण मोरस ने कहा कि मध्यम एवं गरीब वर्गीय परिवारों के लिए अच्छे विद्यालयों में पढ़ाई का खर्च वहन करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। ऐसे में जैनस इनीशिएटिव्स जैसी योजनाएं जरूरतमंद बच्चों के लिए संजीवनी साबित हो रही हैं। यह एक अत्यंत सराहनीय और समाजोपयोगी कार्य है।कार्यक्रम के अंत में फातिमा स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही डॉ. पंकज श्रीवास्तव एवं डॉ. राहुल वर्मा द्वारा विद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों का ईसीजी, ब्लड शुगर परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श नि:शुल्क किया गया। इसके अतिरिक्त मैक्स लैब डायग्नोसिस सेंटर द्वारा 100 बच्चों के ब्लड ग्रुप की जांच भी नि:शुल्क की गई।यह आयोजन न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग का उदाहरण बना, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
जैनस इनीशिएटिव्स संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस वर्ष जरूरतमंद एवं मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल आठ बच्चों को स्कॉलरशिप दी गई,
Related Post
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
जिला मजिस्ट्रेट, गोण्डा के अन्तिम आदेश दिनांक 17.01.2026 जिसके द्वारा वाद संख्या 1836/2025 सरकार बनाम विपिन सिंह अन्तर्गत धारा 3(1) उ०प्र० गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के प्रकरण में “विवेचनां के आधार पर विपक्षी के विरूद्ध न्यायालय द्वारा जारी कारण बताओं नोटिस दिनांक19.06.2025 की पुष्टी करते हुए उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1) के अधीन विपक्षी विपिन सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी अजबनगर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को “गुण्डा” घोषित किया गया है, तथा विपक्षी को यह आदेश दिया गया है कि वह आगामी 06 माह की अवधि के लिए जनपद गोण्डा की सीमा से बाहर चला जाय और उक्त अवधि में जनपद की सीमा में बिना पूर्व अनुमति के प्रवेश नहीं करेगा। जिला बदर की नोटिस तामील करते हुए थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विपिन सिंह को जनपद अयोध्या की सीमा में ले जाकर छोड़ गया
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
बिहार
महाराष्ट्र
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
विदेश
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
