• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

अयोध्या धाम क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, जन सुरक्षा एवं आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह आदेश पारित किया गया है कि रामपथ मार्ग पर ई-रिक्शा के आवागमन को विनियमित किया जाना आवश्यक है।अतः दिनांक 05 फरवरी 2026 से अयोध्या धाम में रामपथ मार्ग पर टेढ़ी बाजार चौराहा से लता मंगेशकर चौक तक ई-रिक्शा का संचालन एवं पार्किंग पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगी।

ByPradeepkumargupta

Feb 3, 2026


    प्रदीप कुमार गुप्ता/ नेहा सिंह राजपूत                                                    अयोध्या महानगर कार्यालय                                                           ब्यूरो प्रमुख खास रिपोर्ट                                  यातायात एडवाइजरी जारी अयोध्या धाम में रामपथ मार्ग पर ई-रिक्शा संचालन एवं पार्किंग पर प्रतिबन्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, डॉ० गौरव ग्रोवर द्वारा मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 तथा उत्तर प्रदेश मोटर वाहन नियमावली 1998 के नियम 178 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, अयोध्या धाम क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, जन सुरक्षा एवं आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह आदेश पारित किया गया है कि रामपथ मार्ग पर ई-रिक्शा के आवागमन को विनियमित किया जाना आवश्यक है।अतः दिनांक 05 फरवरी 2026 से अयोध्या धाम में रामपथ मार्ग पर टेढ़ी बाजार चौराहा से लता मंगेशकर चौक तक ई-रिक्शा का संचालन एवं पार्किंग पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगी।सभी संबंधित विभागों, वाहन संचालकों एवं नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और जनसुविधा व सुरक्षा को प्रभावी बनाया जा सके।

 

 


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!