प्रदीप कुमार गुप्ता ( editor in chief) सरदार राजेंद्र सिंह” जिंदर ” देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा (ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट) उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल जनपद गोण्डा परिक्षेत्र से है, जहां इटियाथोक थाना क्षेत्र के परनाबगुलहा पंचायत के मजरा परना गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां 19 वर्षीय भांजे विनीत दीक्षित और उसकी मामी मनीषा के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे, लेकिन रविवार की रात उनका यह रिश्ता गांव वालों के सामने बेनकाब हो गया।बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात मनीषा ने अपने प्रेमी विनीत को घर बुलाया और पूरी रात दोनों एक ही कमरे में रहे। सुबह जब मनीषा की मां कपड़े लेने कमरे में पहुंची तो विनीत अलमारी के पीछे छुपा मिला, लेकिन उसका पैर दिखाई दे गया। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया और शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने दोनों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों एक-दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं हुए। बाद में दोनों ने लिखापढ़ी कर गांव छोड़ दिया और साथ चले गए।मनीषा के पति ने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी मनीषा से हुई थी और उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 9 साल का है, जबकि छोटा बेटा 4 साल का है। दोनों बच्चों को छोड़कर मनीषा अपने प्रेमी के साथ चली गई।ग्रामीणों के मुताबिक, विनीत की शादी पहले से तय थी, लेकिन मामी से प्रेम संबंध के चलते उसने शादी करने से इनकार कर दिया था।इस मामले में थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।फिलहाल गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई इस अनोखे प्रेम प्रसंग को लेकर हैरान है।
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
छत्तीसगढ़
झारखंड
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
बिहार
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
विदेश
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां 19 वर्षीय भांजे विनीत दीक्षित और उसकी मामी मनीषा के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे, लेकिन रविवार की रात उनका यह रिश्ता गांव वालों के सामने हुआ बेनकाबआधी रात कमरे में पकड़े गए, दो मासूम बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार”
Related Post
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
