संगीता कसौधन ( Ayodhya Mandal head) रूबी सोनी (Ayodhya district head) अयोध्या धाम फैज़ाबाद कार्यालय। (ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट )
राम नवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के ननिहाल दक्षिण कोशल (वर्तमान छत्तीसगढ़) से हजारों की संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुँचे। श्रद्धालु भगवान श्रीराम तथा उनके अनन्य भक्त हनुमान जी महाराज के प्रतिरूप में गाजे-बाजे के साथ अयोध्या पहुँचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तथा हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कारोबारी एवं समाजसेवी प्रवीन झा के कुशल संयोजन और मार्गदर्शन में यह भव्य यात्रा आयोजित की गई। उनके नेतृत्व में हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुँचे। इस दौरान सभी तीर्थयात्रियों के लिए निःशुल्क यात्रा और भोजन की व्यवस्था भी की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।अयोध्या पहुँचने पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रियेश दूबे ने अपने साथियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर द्वार पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रियेश दूबे ने बताया कि समाजसेवी प्रवीन झा के सहयोग से हर वर्ष अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या की यह निःशुल्क यात्रा आयोजित की जाएगी, जिससे सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सर्व समाज के कल्याण का उद्देश्य पूरा हो सके। यात्रा में प्रवीन झा के साथ मुख्य रूप से केशव सिंह, रमेश वर्मा, अवधेश पांडेय, शंकर टेटे, रामानुज स्वामी, रमेश गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गुजरात
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
पंजाब
पश्चिम बंगाल
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
बिहार
मणिपुर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
विदेश
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
राम नवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के ननिहाल दक्षिण कोशल (वर्तमान छत्तीसगढ़) से हजारों की संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुँचे। श्रद्धालु भगवान श्रीराम तथा उनके अनन्य भक्त हनुमान जी महाराज के प्रतिरूप में गाजे-बाजे के साथ अयोध्या पहुँचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तथा हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Related Post
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
