• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

 राम नवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के ननिहाल दक्षिण कोशल (वर्तमान छत्तीसगढ़) से हजारों की संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुँचे। श्रद्धालु भगवान श्रीराम तथा उनके अनन्य भक्त हनुमान जी महाराज के प्रतिरूप में गाजे-बाजे के साथ अयोध्या पहुँचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तथा हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ByPradeepkumargupta

Mar 27, 2026


संगीता कसौधन ( Ayodhya Mandal head)                               रूबी सोनी (Ayodhya district head)                                        अयोध्या  धाम फैज़ाबाद कार्यालय।                         (ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट )                                       राम नवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के ननिहाल दक्षिण कोशल (वर्तमान छत्तीसगढ़) से हजारों की संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुँचे। श्रद्धालु भगवान श्रीराम तथा उनके अनन्य भक्त हनुमान जी महाराज के प्रतिरूप में गाजे-बाजे के साथ अयोध्या पहुँचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तथा हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कारोबारी एवं समाजसेवी प्रवीन झा के कुशल संयोजन और मार्गदर्शन में यह भव्य यात्रा आयोजित की गई। उनके नेतृत्व में हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुँचे। इस दौरान सभी तीर्थयात्रियों के लिए निःशुल्क यात्रा और भोजन की व्यवस्था भी की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।अयोध्या पहुँचने पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रियेश दूबे ने अपने साथियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर द्वार पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रियेश दूबे ने बताया कि समाजसेवी प्रवीन झा के सहयोग से हर वर्ष अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या की यह निःशुल्क यात्रा आयोजित की जाएगी, जिससे सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सर्व समाज के कल्याण का उद्देश्य पूरा हो सके। यात्रा में प्रवीन झा के साथ मुख्य रूप से केशव सिंह, रमेश वर्मा, अवधेश पांडेय, शंकर टेटे, रामानुज स्वामी, रमेश गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!