नेहा सिंह राजपूत/ रूबी सोनी ( Ayodhya district head) अयोध्या धाम कार्यालय फैजाबाद ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
धार्मिक नगरी अयोध्या धाम में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। नया घाट चौकी के ठीक सामने स्थित लता मंगेशकर चौराहे पर खुलेआम अश्लील वीडियो का प्रदर्शन किए जाने की जानकारी सामने आई है।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब पुलिस चौकी के सामने हो रहा है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर अयोध्या को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के रूप में पूरे देश-दुनिया में प्रस्तुत किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं शहर की गरिमा को ठेस पहुंचा रही हैं।लोगों का सवाल है कि जब चौकी के सामने ही इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं तो बाकी जगहों पर कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जायगे
