• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल

ByPradeepkumargupta

May 30, 2026


      प्रदीप कुमार गुप्ता/अरविंद कुमार गुप्ता                                            देवीपाटन  मंडल कार्यालय गोण्डा                                                     ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                                  हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार                व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार                 यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा एवं महामंत्री महेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र गौतम एवं नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने             दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि युवा पत्रकारों को अपने वरिष्ठ साथियों के अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता निष्पक्ष होने के साथ-              साथ जनपक्षधर भी होनी चाहिए। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे समाज के गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज बनें। उन्होंने पत्रकारों से अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार तेज              प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता अपने 200 वर्षों के गौरवशाली यात्रा पूरी कर रही है। बदलते समय में पत्रकारिता का स्वरूप भी बदल रहा है। लेकिन निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा आज भी इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों में धैर्य और                      सहनशीलता का होना बेहद जरूरी है। तथा कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहना चाहिए। पत्रकार हरि नारायण शुक्ला ने कहा कि स्वावलंबन के बिना पत्रकारिता अधूरी है। खबरों में व्यक्तिगत विचारों के बजाय तथ्यों और आंकड़ों को

अधिक महत्व दिया जाना चाहिए। जिससे उनकी विश्वसनीयता बनी रहे। वरिष्ठ पत्रकार एस.पी. मिश्रा ने भी पत्रकारिता को समाज के वंचित वर्गों के हितों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार के.बी. सिंह तथा परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। अंत में जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में 60            वर्ष की आयु पूरी कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।इन्हें किया गया सम्मानित कैलाश नाथ वर्मा, विजय बहादुर तिवारी, रविन्द्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह जिंदल,चंदा नारायण, शोभ नाथ पाण्डेय, मानिक राम वर्मा, केश नाथ पाण्डेय,राज कुमार मिश्रा मथुरा प्रसाद मिश्रा,यज्ञ नारायण तिवारी कार्यक्रम का संचालन इरफान मोइन ने किया,कार्यक्रम में                      प्रमुख रूप से संजीव यादव,राकेश चौहान,हनीफ सिद्दीकी,पंकज सिन्हा,संदीप अवस्थी,राहुल तिवारी,प्रदीप कुमार गुप्ता,अशोक कुमार गुप्ता,अरविन्द कुमार गुप्ता, श्याम त्रिपाठी,ओमचंद शर्मा,लखन लाल,श्याम प्रकाश,सचिन रस्तोगी,मणिकांत,बजरंगी पांडे,राजन कुशवाहा,बजरंग त्रिपाठी,वरुण यादव,आर सी पाण्डेय,उमेश मिश्रा,उमेश श्रीवास्तव,दिवाकर तिवारी,भरतराज सिंह,गनी मोहम्मद,हरिश्चन्द गुप्ता,केदार नाथ वर्मा,कमलेश पटेल,राजू मौर्य,मनोज वर्मा,अनवारूल हसन,अशफाक अहमद, सहित सैकड़ो पत्रकार मौजूद रहे।


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
दरगाह पर लगा सरकारी ताला
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। चारों तहसीलों द्वारा प्रेषित मांग पत्रों को संलग्न करते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
error: Content is protected !!