गोंडा मुख्यालय। वर्ष के अंतिम माह में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद इकाई की एक अति आवश्यक बैठक सिंचाई विभाग डाक बंगले में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख रूप से दिसंबर माह मैं चल रहे
अभियान मैं कई नए चेहरे को सदस्यता दिलाई गई। सभी नए सदस्यों को यादगार पत्रिका भी दी गई। चर्चा का प्रमुख केंद्र पत्रकार उत्पीड़न, उत्तर प्रदेश सरकार से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पत्रकारों की गाड़ियों से टोल टैक्स न लेने पर जिलाधिकारी के माध्यम से एवं प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार से पत्राचार के माध्यम से चर्चा की जाएगी।भारी संख्या में पुराने सदस्यों ने यूनियन की संस्था ग्रहण की, इसी क्रम में जिला अध्यक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी सदस्यों की दो पहिया चार पहिया गाड़ियों पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का स्टीकर लगाए जाने पर चर्चा की गई।
जिस पर सभी सदस्यों ने जिला अध्यक्ष के इस व्यवस्था पर सभी सदस्यों ने इस कार्य के लिए जिला अध्यक्ष कैलाशनाथ वर्मा की सराहना की अब जल्द ही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी सदस्यों की दो पहिया / चार पहिया पर गाड़ियों पर लोगो लगा स्टीकर यूनियन की तरफ से दिया जाएगा। सदस्यता की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तक ही है।
जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हुए।पत्रकारों में कोषाध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सदर राहुल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, हरीश गुप्ता,तरबगंज जिला अध्यक्ष जटाशंकर सिंह,जिला प्रचार मंत्री विजय बहादुर तिवारी, विजय बिहारी विश्वकर्मा, कृष्ण वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, आनंद कुमार दुबे, मथुरा प्रसाद मिश्रा, संजीव कुमार यादव, विशाल सोनी, प्रमोद कुमार पांडे सहित दो दर्जन से अधिक यूनियन के सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
