• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


लखनऊ,प्रयागराज                                            महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा नगर बना प्रयागराज 06दिवसीय विश्व स्तरीय ऐतिहासिक महाकुंभ मेला छह चरणों में अनवर चलता रहेगा जो क्रमशः 13 जनवरी,14 जनवरी,29 जनवरी,3 फरवरी,12 फरवरी एवं 26 फरवरी को होंगे प्रयागराज त्रिवेणी स्नान में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आएंगे प्रयागराज कुंभ क्षेत्र 13 जनवरी को लगभग 3 करोड़ आबादी वाला विश्व का सबसे बड़ा नगर हो जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्य स्नान पर्व पर विशिष्ट जनों के आगमन पर रोक लगाया गया है.         यह एक सराहनीय कदम हैइस प्रयागराज कुंभ को भ्रष्टाचार मुक्त स्वच्छता युक्त बनाने की आवश्यकता है।दानवीर महाराज हर्षवर्धन की प्रतिमा को पुनः सम्मानजनक स्थान पर स्थापित किया,सरकार पुलिस विभाग एवं मीडिया विभाग के लिए एडवाइजरी जारी करें।मुख्य स्नान की एक तिथि मात्र एक सप्ताह की अवशेष तिथि मात्र एक सप्ताह डॉ. मुरलीधर सिंह शास्त्रीअधिवक्ता / विधि अधिकारी मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं लखनऊ कुंभ मेले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज कुंभ 2025 की लगभग 95% तैयारी हो चुकी है।आप स्नान करने के लिए एक सप्ताह का समय पहले स्नान 13 जनवरी पूस पूर्णिमा 14 जनवरी मकर संक्रांति 29 जनवरी मौनी अमावस्या 3 फरवरी बसंत पंचमी 12 फरवरी माघी पूर्णिमा एवं 26 फरवरी महाशिवरात्रि को स्नान होगा स्नान में लगभग देश-विदेश के 10 करोड़ से ज्यादा व्यक्तियों को आने की संभावना है। तथा प्रयागराज शहर 13 जनवरी को विश्व का सबसे बड़ा शहर बन जाएगा एक साथ एकसाथएकपार्टिकुलर क्षेत्र में विश्व में कहीं भी उतना आदमी नहीं होंगे या आबादी लगभग तीन से चार करोड़ की हो जाएगी भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के विभाग अपनी-अपने विभागों के क्षमताओं के साथ कार्य कर रहे हैं।इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी स्वयं तैयारी का कमान संभाले हुए हैं।       तथा उन्होंने एक लोकप्रिय निर्णय लिया है की मुख्य स्नान के दिन कोई भी विशिष्ट व्यक्ति नहीं आएगा।ऐसा ही आदेश मुख्य सचिव ने भी विभाग अध्यक्षों को किया है।सरकार द्वारा अनेक कार्य किया जा रहे हैं इसकी सराहना की जा रही है।पर कतिपय विपक्ष के नेताओं द्वारा इसकी आलोचना की जा रही है।इससे भारतीय संस्कृति का और उत्तर प्रदेश का अपमान ही कहा जाएगा। लगभग 144 साल के आधुनिक कुंभ के इतिहास में सबसे बड़ा मेला है इस मेले में08 जोन /18 सेक्टर /57 थानों में विभाजित किया गया इस मेले में गंगा पार जमुना पार के क्षेत्र विशेष रूप से झूसी फाफामऊ और नैनी क्षेत्र को शामिल किया गया।पूर्व सरकारों के जैसे 2013 में कुंभ के प्रभारी मंत्री के रूप में श्री मोहम्मद आजम खान थे।तथा 2019 के कुंभ में प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल टंडन थे। इस बार ऐतिहासिक महाकुंभ  मेला 2025 में इसके प्रभारी मंत्री एवं पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा जो स्वयं इस पर सतर्क नजर रखे हुए हैं।तथा नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश शासन के तत्कालीन वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने कार्यालय में एवं मौके पर इसके समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में नौकरशाही में भी व्यापक तबादला किया गया,साथ में अभी कहना है कि सभी विभागों में 10 /20 प्रतिशत कर्मचारी कामचोर होते हैं। तथा अपने-अपने सुविधा के अनुसार जैसे अपने लोगों को सुविधा देना,गाड़ी आदि की व्यवस्था करना,खान पान की व्यवस्था करना में लगे रहते हैं।ऐसी व्यवस्था से इनकार नहीं किया जा सकता।क्योंकि यह समाज का अंग है। इन अधिकारियों कर्मचारियों पर विभाग के प्रमुख सचिवों को विशेष नजर सुरक्षा की दृष्टि गत तरीके से तथा मुख्यमंत्री जी आदेशानुसार इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को को कड़ी मेहनत सच्ची सेवा भाव  करनी चाहिए।तथा भ्रष्टाचार से मुक्त आचरण अपनाना चाहिए। यह एक ऐतिहासिक पर्व उत्तर प्रदेश का गौरव है। देश के संस्कृति का प्रदेश देश के सनातनी संस्कृत के गौरव का दिन है।जो सत्ताधारी पार्टी का मुख्य कार्य है,साथ में हमें बताना है,की पुलिस विभाग को जल विभाग के लिए एवं सिविल पुलिस के लिए गौरवपूर्ण ऐतिहासिक पल माना जाता है, जिसके पूर्ण निष्ठा कर्तव्य प्रणयिता तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग को भी मेले की गतिविधियों को मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को एडवाइजरी समय से जारी किया जाना सुनिश्चित किया जाना महत्वपूर्ण है। देश-विदेश और उत्तर प्रदेश से आए, श्रद्धालुओं को एवं पत्रकार तथा स्वयंसेवक उचित मार्गदर्शन मिलता रहे,महाकुंभ मेले में भी विशेष रूप से सरकार में कार्य कर रहे।लोगों को सजक दृश्य रखना चाहिएऔर इसको भ्रष्टाचार मुक्त स्वच्छता युक्त महाकुंभ मेला बनाने में सहायक सिद्ध होगा,इस मेल से प्रत्यक्ष रूप से 1977 से जुड़ा हूं।तथा विभिन्न कार्यों के माध्यम से मदद करता हूं। तथा लोगों की सहायता एवं सतर्कता उत्तर प्रदेश सरकार को प्रत्येक अधिकारियों कर्मचारियों श्रद्धालु पर तीसरी आंख से नजर रखा जाएगा।इस मेले में पुलिस विभाग अच्छा काम कर रही है। इसके साथ ही साइबर अपराध रोकने के लिए भी कार्य किया जा रहा है।   उसे भी मानक के अनुसार मुख्य स्थान पर जिम्मेदार एवं व्यवहार कुशल पुलिस के जवानों को ड्यूटी लगाई गई है।जैसे हनुमान जी के मंदिर के पास शंकर विमान मंडपम के पास नाग वासुकी मंदिर के पास स्नान के मुख्य बिंदुओं पर जिससे कि आम श्रद्धालु को कोई और कोई दिक्कत ना हो सके इसके लिए विशेष रूप से पुलिस को विशेष रूप से सतर्क रखने के लिए जल पुलिस को विशेष रूप से सतर्क रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है।सबसे बड़ा महत्वपूर्ण है।किसी भी तरह से लोकतांत्रिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने वाला भारत के प्रमुख राजाओं में दानवीर राजाओं में महाराजा हर्षवर्धन का नाम लिया जाता है जाता है।सरकार को इस पर विचार करना चाहिए तथा उनके संगम के मार्ग में ही उनकी प्रतिमा को स्थापित करना चाहिए।तथा बुद्धिजीवियों को भी संबंध में सरकार को सलाह देना चाहिए पर किसी भी प्रकार से राजनीति नहीं करनी चाहिए। भारतवर्ष के सनातन धर्म के महापर्व पर महाकुंभ में लगने वाले मेले पर निस्वार्थ निष्ठा के साथ धर्मनिरपेक्षता के आधार पर सफल बनाएं।


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। चारों तहसीलों द्वारा प्रेषित मांग पत्रों को संलग्न करते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
error: Content is protected !!