• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मध्यांचल विद्युत वितरण निगम वजीरगंज के अवर अभियंता ने वजीरगंज थाने में ठेकेदार के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा

ByPradeepkumargupta

Jan 8, 2025


वजीरगंज गोंडा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम जनपद गोंडा के वजीरगंज क्षेत्र में विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने ठेकेदार के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।अवर अभियंता मुकेश अस्थाना 33/411 के.वी. विद्युत उपकेंद ग्राम पंचायत मोहनपुर ने थाने में तहरीर देकर कहा कि ठेकेदार अवनीश कुमार के द्वारा गोरिया के पास मनकापुर रोड पर हाइड्रा से खुदाई करते समय 33 के.वी. की केबिल काट दी गई है। केबल कट जाने के कारण सप्लाई बाधित हो गई है। इससे विभाग को करीब एक लाख रुपए की क्षति हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। ब्यूरो रिपोर्ट विकास सोनी


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!